नई दिल्ली: गर्मियों के आगमन के साथ ही शरीर में कई समस्याएं सामने आने लगती हैं, जैसे चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी, पाचन संबंधी परेशानियां और बालों का तेजी से झड़ना।गर्मियों में ये सभी परेशानियां पेट से शुरू होती है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पीछे का कारण हमारे शरीर के अंदर ही छिपा है।

शरीर के अंदर जमी गंदगी कई रोगों को जन्म देती है; ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आज हम गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही दिनों में शरीर की सारी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर आ जाएगी।

आयुर्वेद के मुताबिक दिनचर्या में बदलाव के साथ ही शरीर की स्थिति को सुधारा जा सकता है। इसके लिए रोजाना 6 चीजें करनी जरूरी है, जो बहुत ही आसान है। पहला काम सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी मदद करता है।

दूसरा, पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को मिलाकर पीयें। इसका सेवन शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में जमा गदंगी हटने लगती है। तीसरा, नाश्ते में ढेर सारे फल। सुबह का नाश्ता फल से शुरू होना चाहिए। सुबह खाली पेट एक कटोरा फल खाए। इसके साथ ही दलिया और ओट्स को भी अपनी मील में शामिल करें। इस सभी आहार में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

चौथा स्टेप है भोजन ले पहले सलाद का सेवन। दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और आधे घंटे बाद भोजन करें। भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें। यह सभी चीजे पाचन में आसान होती है और शरीर को भी पूरा पोषण मिलता है। पांचवां स्टेप है रात का भोजन। रात का भोजन हमेशा हल्का करें। कोशिश करें की रात का भोजन हमेशा 7 बजे से पहले ही खा ले। देर रात भोजन करने से बचे क्योंकि रात के समय पाचन अग्नि मंद होती है और खाना पचने में काफी समय लगता है।

छठा और आखिरी स्टेप है ईसबगोल के साथ दूध। रात के समय गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल मिलकर लें। इससे आंतों में चिपचिपाहट बनी रहेगी और सुबह पेट अच्छे से साफ होगा। यह सभी स्टेप्स एक हफ्ते करने से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाएगा। (With inputs from IANS)

IANSbody problemsdigestion issues

Topic:

ये छह स्टेप्स शरीर से पूरी गंदगी बाहर निकालने में मदद करेंगे।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.