नई दिल्ली: सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुकी है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों का मानना है कि खाली पेट चाय पीने से धीरे-धीरे कई छोटे-बड़े स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता।

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय शरीर में पित्त के संतुलन का होता है। अगर इस समय खाली पेट चाय पी जाती है, तो यह पित्त को बढ़ा सकती है। पित्त बढ़ने का मतलब है शरीर में गर्मी और एसिडिटी का बढ़ना। इससे पेट में जलन, खट्टापन और बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए सुबह सबसे पहले शरीर को हल्का और पौष्टिक आहार देना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो सके। चाय इस प्रक्रिया को बिगाड़ सकती है और पाचन पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

वहीं, अगर विज्ञान की नजरिए से देखें तो चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट के खालीपन के चलते अंदरूनी परत पर असर डालते हैं। जब पेट खाली होता है, तब ये तत्व एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकती है। धीरे-धीरे यह समस्या क्रॉनिक भी बन सकती है।

कैफीन का असर दिल और दिमाग पर भी असर डालता है। खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों को दिल की धड़कन तेज होने का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, कई लोग सोचते हैं कि चाय पीने से उन्हें ऊर्जा मिल रही है लेकिन असल में यह कुछ समय के लिए ही असर दिखाती है और बाद में थकान बढ़ सकती है।

कुछ लोगों में खाली पेट चाय पीने की आदत कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। कई बार यह आदत भूख को भी कम कर देती है, जिससे दिनभर सही मात्रा में भोजन नहीं हो पाता और शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता।

विशेषज्ञों की सलाह है कि चाय को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है लेकिन इसे सही समय पर लेना बेहद जरूरी है। सुबह उठने के बाद पहले हल्का गुनगुना पानी पीना बेहतर माना जाता है। इसके बाद जब आप थोड़ा नाश्ता कर लें, तब चाय पी सकते हैं। इससे चाय का शरीर पर नकारात्मक असर काफी हद तक कम हो जाता है और आप इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं। (With inputs from IANS)

IANSmorning teahealth riskswellness

Topic:

सुबह उठते ही चाय पीने से स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं नकारात्मक असर, जानें इसके पीछे का कारण।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.