ज्यादातर बीमारियां जिन्हें टीकों (Vaccines) के जरिए रोका जा सकता है, वे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती हैं. इसका मतलब है कि यदि समुदाय में एक भी व्यक्ति संक्रमित होता है, तो वह दूसरों को बीमार कर सकता है. टीकाकरण इन बीमारियों के प्रसार को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है. जब बड़ी संख्या में लोग टीका लगवा लेते हैं, तो बीमारी फैलने की गुंजाइश कम हो जाती है, जिससे पूरा समाज स्वस्थ रहता है.

वैक्सीन कैसे काम करती है? शरीर का 'रक्षा तंत्र' और फायदे

एक वैक्सीन वास्तव में संक्रमण की नकल (Imitate) करती है. यह आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को उन एंटीबॉडीज को बनाने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें आपका शरीर असली बीमारी के संपर्क में आने पर बनाता. यह शरीर को वायरस या बैक्टीरिया को पहचानने और उनसे लड़ने का प्रशिक्षण देती है. आप बिना बीमार पड़े ही उस बीमारी के खिलाफ 'इम्युनिटी' (प्रतिरक्षा) विकसित कर लेते हैं.

टीकों के टाइप

सभी टीकों में एक सक्रिय तत्व होता है जिसे एंटीजन (Antigen) कहते हैं. यह एंटीजन शरीर को एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है. ये एंटीजन कई रूप में हो सकते हैं. जैसे कमजोर या मारे गए बैक्टीरिया या वायरस. या उनकी बाहरी सतह का एक हिस्सा या आनुवंशिक सामग्री. इसके अलाव बैक्टीरिया का विषाक्त पदार्थ (Toxin) जिसे हानिरहित बना दिया गया हो.

फेफड़ों के रोगियों (Asthma/COPD) के लिए टीकाकरण क्यों है अनिवार्य?

अस्थमा या सीओपीडी (COPD) जैसी फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संक्रमण का खतरा और भी गंभीर हो सकता है. उनके लिए इन टीकाकरणों के साथ अपडेट रहना बहुत जरूरी है.

  • COVID-19- गंभीर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए.
  • इन्फ्लुएंजा (Flu)-हर साल होने वाले मौसमी फ्लू से सुरक्षा.
  • न्यूमोकोकल निमोनिया-सामान्य बैक्टीरियल निमोनिया से बचाव.
  • RSV-50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्कों में गंभीर श्वसन संक्रमण से बचाव.
  • Tdap-टेटनस, डिप्थीरिया और काली खांसी (Pertussis) से सुरक्षा.
  • ज़ोस्टर (Zoster)-शिंगल्स (Shingles) से बचाव के लिए.
vaccinationvaccination in hindivaccination campaign

Topic:

जब बड़ी संख्या में लोग टीका लगवा लेते हैं, तो बीमारी फैलने की गुंजाइश कम हो जाती है, जिससे पूरा समाज स्वस्थ रहता है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative