अगर आप हमेशा की तरह सही डाइट ले रहे हैं और वर्कआउट भी कर रहे हैं, फिर भी वजन का कांटा ऊपर जा रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है. वजन बढ़ने के पीछे केवल कैलोरी ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कई अन्य प्रक्रियाएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं.

नींद की कमी (Lack of Sleep)

नींद की कमी दो तरह से वजन बढ़ाती है। पहला, देर तक जागने से आप 'लेट-नाइट स्नैकिंग' करते हैं. दूसरा, नींद पूरी न होने से शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे आपको पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता.

तनाव (Stress)

तनाव के दौरान शरीर में 'कोर्टिसोल' (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है, जो सीधे आपकी भूख को बढ़ाता है. ऐसे समय में हम अक्सर 'कम्फर्ट फूड' (ज्यादा कैलोरी वाला खाना) की ओर भागते हैं.

दवाइयों का असर (Medications)

  • एंटीडिप्रेसेंट- कुछ अवसादरोधी दवाओं से वजन बढ़ सकता है। हालांकि, दवा कभी खुद बंद न करें.
  • स्टेरॉयड-प्रेडनिसोन जैसी दवाएं शरीर में तरल पदार्थ (Fluid Retention) और भूख बढ़ाती हैं. इससे चेहरे और पेट के आसपास चर्बी जमा हो सकती है.
  • अन्य दवाएं-माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दौरों (Seizures) की दवाएं भी वजन बढ़ा सकती हैं.

थायराइड की समस्या (Hypothyroidism)

अगर आपकी थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना रही है, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे थकान महसूस होती है और वजन तेजी से बढ़ता है.

हार्मोनल असंतुलन: PCOS और मेनोपॉज

PCOS- यह महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करता है, जिससे वजन विशेषकर पेट के पास जमा होता है. मेनोपॉज, उम्र बढ़ने के साथ एस्ट्रोजन का स्तर गिरना और मांसपेशियों में कमी वजन बढ़ने का कारण बनते हैं.

कुशिंग सिंड्रोम (Cushing's Syndrome)

जब शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, तो कुशिंग सिंड्रोम होता है। इसमें चेहरा, गर्दन और कमर के आसपास वजन बढ़ना एक प्रमुख लक्षण है.

weight gainweight regaingestational weight gain

Topic:

वजन बढ़ने के पीछे केवल कैलोरी ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कई अन्य प्रक्रियाएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative