नई दिल्ली: अनियमित जीवनशैली के कारण शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ दिन की शुरुआत एक आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय से करने की सलाह देते हैं, जो शरीर और मन को स्वस्थ रखने में सहायक हो।

नेशनल हेल्थ मिशन के मुताबिक तुलसी और अदरक से तैयार किया गया ड्रिंक रोजाना की वेलनेस रूटीन का अहम हिस्सा बन सकता है। इसे बनाना बेहद सरल है—रात में गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां और अदरक डालकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

इस पेय के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है। साथ ही यह तनाव कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो सर्दी-खांसी, गले की खराश और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं में राहत देते हैं। यह तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को संतुलित कर मन को शांत रखने में भी मदद करती है।

वहीं अदरक पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। इसमें मौजूद जिंजरोल सूजन कम करने, शरीर को गर्म रखने और रक्त संचार बेहतर करने में मदद करता है। यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

तुलसी और अदरक का मिश्रण मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, सूजन घटाते हैं और त्वचा को साफ व चमकदार बनाते हैं। यह पेय पाचन सुधारने, ऊर्जा बढ़ाने और दिनभर ताजगी बनाए रखने में भी सहायक है।

हालांकि यह प्राकृतिक और सुरक्षित घरेलू उपाय है, लेकिन जिन लोगों को अल्सर, एसिडिटी या जो ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। (With inputs from IANS)

IANStulsi ginger drinkayurvedic remedyherbal drink

Topic:

तुलसी और अदरक से बना हेल्दी ड्रिंक इम्युनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.