नई दिल्ली: भारत में तुलसी को देवी का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल पवित्र है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। सदियों से आयुर्वेद में इसका व्यापक उपयोग होता रहा है। अपनी अद्भुत औषधीय शक्तियों के कारण इसे जड़ी-बूटियों की रानी और जीवन का अमृत कहा जाता है।तुलसी हमारी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत करती है।

इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में ज्यादा सक्षम बनता है।

तुलसी का एक और बड़ा फायदा है कि यह श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होती है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी समस्याओं में तुलसी का काढ़ा या चाय पीने से राहत मिलती है। यह फेफड़ों को साफ रखने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करती है।

इसके अलावा, तुलसी तनाव कम करने में भी काफी मददगार होती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। तुलसी में पाए जाने वाले तत्व शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करते हैं, जिससे मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तुलसी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है।

तुलसी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा संक्रमण में तुलसी का उपयोग करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

इतना ही नहीं, तुलसी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। यह खून को साफ करती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से शुद्ध और स्वस्थ रहता है। (With inputs from IANS)

IANSTulsiHealth BenefitsHerbal Remedy

Topic:

तुलसी के नियमित सेवन से स्वास्थ्य मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.