क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्जरी से पहले ही यह बता सकता है कि ब्रेस्ट कैंसर भविष्य में दोबारा होगा या नहीं? साल 2026 के एक नए 'रेट्रोस्पेक्टिव' अध्ययन में यह पाया गया है कि प्रीऑपरेटिव मेमोग्राम (Preoperative Mammograms) का उपयोग करके एआई, सर्जरी के बाद कैंसर की पुनरावृत्ति का सटीक अनुमान लगा सकता है. रिसर्च के अनुसार, डक्टल कार्सिनोमा इन सीटू (DCIS) के इलाज के बाद कैंसर लौटने के जोखिम का आकलन करने में एआई सिस्टम का प्रदर्शन मौजूदा नैदानिक जोखिम मॉडलों (Clinical Risk Models) के बराबर पाया गया है.

DCIS क्या है और यह क्यों खतरनाक है?

स्क्रीनिंग के माध्यम से पाए जाने वाले स्तन कैंसर के हर पांच नए मामलों में से एक DCIS होता है. इसमें कैंसर कोशिकाएं दूध की नलिकाओं (Milk Ducts) में पाई जाती हैं. कई मरीजों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन उनमें आक्रामक (Invasive) स्तन कैंसर विकसित होने और मृत्यु का जोखिम अधिक होता है. DCIS से पीड़ित हर 1,000 महिलाओं में से लगभग 9 को हर साल आक्रामक स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है.

स्टडी का क्या हुआ नतीजा

यह अध्ययन पांच केंद्रों पर 1,700 से अधिक मरीजों पर किया गया, जिनकी औसत आयु 55 वर्ष थी. AI स्कोर की सटीकता, अध्ययन में पाया गया कि यदि एआई स्कोर 73.5% या उससे अधिक है, तो यह 5 और 10 वर्षों के भीतर कैंसर के दोबारा लौटने (Ipsilateral Recurrence) के मजबूत संकेत देता है. मौजूदा मॉडलों की तुलना-एआई के परिणाम पारंपरिक मॉडलों (जैसे VNPI और MSKCC नोमोग्राम) के समान ही प्रभावी पाए गए.

चुनौतियां और एआई की सीमाएं

स्तन इमेजिंग में एआई का इस्तेमाल अभी भी चर्चा का विषय है. साल 2025 के एक अध्ययन में पाया गया कि वर्तमान एआई उपकरण लगभग तीन में से एक कैंसर को पहचानने में चूक सकते हैं, विशेष रूप से 'डेंस ब्रेस्ट टिश्यू' (Dense breast tissue) या 2 सेमी से छोटे ट्यूमर के मामलों में. हालांकि, एआई अब स्तन एमआरआई (Breast MRI) की सटीकता और विशिष्टता में सुधार कर रहा है.

शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रीऑपरेटिव मेमोग्राफी से प्राप्त एआई स्कोर, बिना किसी चीर-फाड़ के (Noninvasively), डॉक्टरों को DCIS के इलाज और निगरानी की बेहतर रणनीति बनाने में मदद कर सकते हैं. यह तकनीक भविष्य में स्तन कैंसर के मरीजों के लिए व्यक्तिगत उपचार (Personalized Treatment) की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.

breast cancerbreast cancer riskbreast cancer cells

Topic:

क्या AI सर्जरी से पहले ही यह बता सकता है कि ब्रेस्ट कैंसर भविष्य में दोबारा होगा या नहीं? जानिए इसका जवाब.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative