भारत के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.'ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल्स' की 2026 की रिपोर्ट में AIIMS दिल्ली को दुनिया भर में 6वां स्थान दिया गया है. यह उपलब्धि AIIMS को दुनिया के सबसे भरोसेमंद और उच्च प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में खड़ा करती है.

दुनिया के टॉप संस्थानों के साथ AIIMS

इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में AIIMS केवल जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, मास जनरल ब्रिघम और मेयो क्लिनिक जैसे चुनिंदा संस्थानों से पीछे है. इन दिग्गज अमेरिकी और ब्रिटिश संस्थानों के साथ AIIMS का होना भारत की क्लिनिकल केयर, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान (Research) की बढ़ती वैश्विक ताकत को दर्शाता है.

स्कोरकार्ड: शोध और सेवा में उत्कृष्टता

रिपोर्ट के अनुसार, AIIMS ने विभिन्न मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. अनुसंधान (Research)- 79.4 अंक (यह संस्थान के वैज्ञानिक आउटपुट और शोध की गहराई को दर्शाता है). चिकित्सा सेवा (Care Delivery)- 76.1 अंक (अत्यधिक भीड़ के बावजूद जटिल मामलों को सटीकता से संभालने की क्षमता).ब्रांड स्ट्रेंथ स्कोर-79.9 (जो इसे दुनिया के सबसे मजबूत हॉस्पिटल ब्रांड्स में से एक बनाता है).

भारी भीड़ और सटीक इलाज का अनूठा मेल

ब्रांड फाइनेंस ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि AIIMS को वैश्विक स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच जबरदस्त पहचान मिली है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह संस्थान भारी मरीज भार (Patient Load) के बावजूद क्लिनिकल सटीकता के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करता है. कम और मध्यम आय वाले देशों के लिए AIIMS का मॉडल एक प्रेरणा के रूप में उभरा है.

रिसर्च बना संस्थान की ताकत

AIIMS के निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास ने कहा कि यह उपलब्धि गरिमा, वहनीयता (Affordability) और वैज्ञानिक कठोरता पर आधारित 'मरीज-केंद्रित देखभाल' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अब संस्थान में रिसर्च केवल एक हिस्सा नहीं, बल्कि उत्कृष्टता का केंद्र बन गया है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियों को आकार दे रहा है.

AIIMS Delhiaiims delhiBrand Finance

Topic:

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative