Alia Bhatt Fitness Secret: कैसे इतनी फिट रहती हैं आलिया भट्ट? फिटनेस ट्रेनर ने बताया रूटीन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट को उनकी एक्टिंग के अलावा फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है। उनकी फिट बॉडी और नेचुरल ग्लो के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि डिसिप्लिन और बैलेंस्ड रूटीन है। आलिया भट्ट के फिटनेस ट्रेनर ने ही उनका सीक्रेट रिवील किया है।
देखें आलिया का वर्कआउट वीडियो-
आलिया काफी इंटेंस एक्सरसाइज करती हैं। इस वीडियो में वे ट्रेडमिल पर रनिंग करती दिख रही हैं। यह रनिंग सेशन खास तौर पर aerobic capacity (स्टैमिना बढ़ाने) के लिए की जाती है। इसमें उनके फिटनेस ट्रेनर Karan Sawhney भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में Zone 2 Run कर रहे हैं।
आलिया भट्ट के ट्रेनर ने एक मिनी व्लॉग भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया थ, जिसमें आलिया भट्ट फुल बॉडी स्ट्रेंथ वर्कआउट करती नजर आई थीं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा- ‘सफर एंड स्माइल व्लॉग’
फिटनेस के लिए आलिया करती हैं ये एक्सरसाइज
ये वीडियो दिखाते हैं कि आलिया भट्ट फिटनेस को लेकर कितना स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हैं। वह रेगुलर वर्कआउट को फॉलो करती हैं और फिटनेस सेशन मिस नही करतीं। उनके ये सेशन लोगों के लिए एक परफेक्ट मोटिवेशन है। इन एक्सरसाइज के अलावा आलिया को अक्सर लेग रेज, प्लैंक जंप, केटलबेल ओवरहेड प्रेस, रिवर्स नॉर्डिक कर्ल, रिवर्स क्रंच, डीप ब्रीदिंग करते भी देखा जाता है।
आलिया का वर्कआउट हमेशा बदलता रहता है। वे पिलाटेस, कार्डियो के अलावा योग भी करती हैं।
योग से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, तो वहीं पिलाटेस से ताकत बढ़ती है और पोस्चर सही होता है। वह सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग को भी ट्रेन करती हैं। इसके लिए मेडिटेशन करती हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है और फोकस बढ़ता है।


