ढाका: बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मरीज सामने आए हैं।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते एक दिन में 14 नए संक्रमण दर्ज किए गए।

डीजीएचएस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि नए मामलों में से नौ बारिसल डिवीजन, चार खुलना डिवीजन और एक राजशाही क्षेत्र से सामने आया है। सभी संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक बांग्लादेश में डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 1,361 लोग संक्रमित हुए हैं। पिछले वर्ष डेंगू ने 413 लोगों की जान ली थी और 1,02,861 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2024 में यह आंकड़ा और भी अधिक रहा, जब 575 लोगों की मृत्यु हुई और 1,01,214 लोग संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए समय-समय पर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार उपचार लें।

डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो डेंगू वायरस (DENV) के कारण होता है और एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यह बीमारी मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों, खासकर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में फैलती है, जहां एडीज मच्छरों का प्रजनन अधिक होता है। डेंगू की रोकथाम मुख्य रूप से मच्छरों पर नियंत्रण पर निर्भर करती है।

हालांकि इसका कोई विशेष इलाज नहीं है, लेकिन समय पर पहचान और उचित चिकित्सा देखभाल से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। (With inputs from IANS)

IANSdengue outbreak bangladeshDGHS bangladesh

Topic:

बांग्लादेश में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी जारी है और पिछले 24 घंटों में 14 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.