आंध्र प्रदेश की एन. चंद्रबाबू नायडू सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वाई. सत्य कुमार यादव ने घोषणा की है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आज, 9 मार्च 2026 से पूरे राज्य में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू कर रहा है.स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत 14 से 15 साल की आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए मुफ्त टीका लगाया जाएगा. राज्य भर की लगभग 3.45 लाख लड़कियां. यह विशेष टीकाकरण अभियान अगले 3 महीनों तक जारी रहेगा.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 28 फरवरी को औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की थी. उन्होंने कहा कि कैंसर का समय पर पता चलने से 60-70% मामलों में पूरी तरह ठीक होने की संभावना रहती है. स्वास्थ्य मंत्री ने NCD 4.0 सर्वे का हवाला देते हुए राज्य में कैंसर की स्थिति पर महत्वपूर्ण डेटा शेयर किया है. सर्वे के दौरान लगभग 95 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें कुछ संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिन्हें आगे के परीक्षण की सलाह दी गई है, जैसे

  • ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर)- 5.49 लाख संदिग्ध मामले.
  • ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर)-2.71 लाख संदिग्ध मामले.
  • सर्वाइकल कैंसर-3.73 लाख संदिग्ध मामले.

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पर जोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा, "आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना चाहिए." यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की किशोरियों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा, क्योंकि निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत काफी अधिक होती है. हाल ही में पीएम मोदी ने देश भर में एचपीवी वैक्सीन ड्राइव की शुरुआत की थी. जिसके बाद राज्यों में टिकाकरण शुरू हो चुका है.

hpvhpv virushpv vaccineHPV vaccines

Topic:

आंध्र प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राज्य में HPV टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative