ग्लोबल हॉस्पिटल रैंकिंग 2026, दुनिया के टॉप 50 में 3 भारतीय अस्पताल, देखें टॉप हॉस्टिपटलों के नाम

भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है कि ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 250 हॉस्पिटल्स 2026 की रिपोर्ट में भारत के तीन प्रमुख अस्पतालों ने दुनिया के टॉप 50 संस्थानों में जगह बनाई है. यह रैंकिंग क्लिनिकल केयर, मेडिकल शिक्षा और शोध (Research) में भारत की बढ़ती वैश्विक साख को दर्शाती है.
ग्लोबल हॉस्पिटल रैंकिंग 2026: दुनिया के टॉप 50 में 3 भारतीय अस्पताल
ब्रांड फाइनेंस की 2026 की रिपोर्ट में AIIMS दिल्ली, टाटा मेमोरियल अस्पताल (मुंबई) और CMC वेल्लोर ने अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं और रिसर्च के दम पर शीर्ष स्थानों पर कब्जा किया है.
AIIMS, नई दिल्ली (रैंक: 6)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने छठा स्थान हासिल कर दुनिया के सबसे भरोसेमंद अस्पतालों में अपनी जगह पक्की की है. AIIMS ने रिसर्च में 79.4 और केयर डिलीवरी (मरीजों की देखभाल) में 76.1 का स्कोर प्राप्त किया है.यह अस्पताल दुनिया के उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल है जो भारी संख्या में मरीजों का भार होने के बावजूद सटीक और वहनीय (Affordable) इलाज प्रदान करता है.
टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई (रैंक: 13)
कैंसर के इलाज और शोध में भारत का प्रमुख संस्थान, टाटा मेमोरियल (TMC), वैश्विक रैंकिंग में 13वें स्थान पर रहा है. TMC ने रिसर्च में 80.6 का शानदार स्कोर हासिल किया है, जो इसकी वैज्ञानिक गहराई को दर्शाता है. कैंसर देखभाल के क्षेत्र में इसकी वहनीय और अत्याधुनिक सेवाओं के कारण इसे दुनिया भर के विशेषज्ञों ने सराहा है.
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
CMC वेल्लोर ने भी अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के कारण टॉप 50 में स्थान बरकरार रखा है. यह संस्थान विशेष रूप से अपने समावेशी मॉडल और सामुदायिक स्वास्थ्य (Community Health) के लिए फेमस है.
रैंकिंग के प्रमुख आधार (Metrics)
- यह रैंकिंग 2,500 से अधिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों (HCPs) के सर्वेक्षण और 30 से अधिक मानकों पर आधारित है.
- Brand Strength Index (BSI)-अस्पताल की वैश्विक साख और पहचान.
- Research Output-मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध और नई खोजें.
- Clinical Precision-भारी मरीज संख्या के बावजूद इलाज की सटीकता.
- Medical Education-दुनिया भर के डॉक्टरों और छात्रों के लिए शिक्षा का स्तर.


