हाल ही में प्रकाशित एक क्लिनिकल अध्ययन ने ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित बच्चों के परिवारों के लिए एक अच्छी खबर दी है. रिसर्च के अनुसार, बच्चे के अपने संग्रहीत अम्बिलिकल कॉर्ड ब्लड (कॉर्ड ब्लड) का उपयोग करके किया जाने वाला इन्फ्यूजन न केवल पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि लंबे समय में बच्चों के व्यवहार और विकास में सुधार भी दिखा सकता है.

रिसर्च की मुख्य बातें, 18 महीनों का गहन विश्लेषण

यह स्टडी 2 से 6 वर्ष की आयु के 20 बच्चों पर 18 महीनों की अवधि तक किया गया. यह इस उभरते शोध क्षेत्र में सुरक्षा पर केंद्रित सबसे व्यापक जांचों में से एक है.बच्चों को उनके अपने कॉर्ड ब्लड का एक सिंगल इंट्रावेनस इन्फ्यूजन दिया गया. प्रति किलोग्राम वजन पर औसतन 3.8 करोड़ (38 million) कोशिकाएं दी गईं. इन्फ्यूजन से 6 महीने पहले और 12 महीने बाद तक बच्चों के व्यवहार, नैदानिक मूल्यांकन और विकासात्मक परीक्षणों की बारीकी से जांच की गई.

पॉजिटिव परिणाम, व्यवहार और कार्यक्षमता में सुधार

रिसर्च ने साफ किया कि विनियमित और नैतिक रूप से स्वीकृत क्लिनिकल ढांचे के भीतर यह प्रक्रिया बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. क्लिनिशियंस ने पाया कि 19 में से 12 बच्चों के समग्र लक्षणों में सुधार हुआ. माता-पिता और डॉक्टरों ने रिपोर्ट किया कि जिन बच्चों में सुधार हुआ, वे अपने दैनिक व्यवहार, सामाजिक जुड़ाव और समग्र कामकाज में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे.

विशेषज्ञों की राय

क्रायोविवा लाइफ साइंसेज (Cryoviva Life Sciences), भारत की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अदिति कुंडू ने कहा, "यह अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुरक्षा को लेकर बनी गलत धारणाओं को दूर करता है। स्टेम सेल विज्ञान विकसित हो रहा है और कॉर्ड ब्लड का उपयोग ऑटिज़्म और सेरेब्रल पाल्सी जैसे विकारों के उपचार के रूप में तलाशा जा रहा है." हालांकि यह अध्ययन कॉर्ड ब्लड को ऑटिज़्म के एक निश्चित उपचार (Definitive Treatment) के रूप में स्थापित नहीं करता है, लेकिन यह भविष्य के उन लक्षित क्लिनिकल ट्रायल्स के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है जो इस थेरेपी को और अधिक परिष्कृत और जिम्मेदार बना सकें.

autismautism researchautism in children

Topic:

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित बच्चों के परिवारों के लिए एक अच्छी खबर दी है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative