मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। रासायनिक कीटनाशक और मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा करते हुए भारतीय पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी बात रखी।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में संग्राम सिंह के साथ गुजरात के किसान और व्यवसायी शैलेश जारिया भी मौजूद थे, जहां उन्होंने ऑर्गेनिक खेती और शुद्ध आहार अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में मौजूद संग्राम सिंह ने भी ऑर्गेनिक भोजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी में लोग प्राकृतिक और ताजा भोजन से दूर हो गए हैं। बचपन में लोग पेड़ से सीधे फल तोड़कर खाते थे और खेतों से ताजी सब्जियां घर लाते थे, लेकिन अब शहरों में यह सब काफी हद तक खत्म हो चुका है।

संग्राम सिंह ने फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार पर जोर देते हुए कहा कि ताजे और ऑर्गेनिक फल-सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं। इससे न केवल शारीरिक ताकत बढ़ती है, बल्कि लंबे समय तक बीमारियों से बचाव भी होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी थाली में प्राकृतिक और शुद्ध भोजन को जगह दें।

इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एमएमए मुकाबले में हिस्सा लेंगे। वह 5 अप्रैल को अर्जेंटीना में ‘समुराई फाइट लीग’ के तहत फ्रांस के एक फाइटर से भिड़ेंगे।

शैलेश जारिया ने कहा कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश फल और सब्जियां अत्यधिक रासायनिक कीटनाशकों के कारण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण हानिकारक खान-पान और केमिकल युक्त भोजन भी है।

जारिया ने पारंपरिक और ऑर्गेनिक खेती के फायदों पर प्रकाश डाला। उनका कहना है कि यदि किसान रासायनिक खाद और कीटनाशकों के बजाय प्राकृतिक खाद, जैविक खाद और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करें, तो मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ें ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें। (With inputs from IANS)


IANSSangram Singhorganic farmingpure food

Topic:

संग्राम सिंह ने ऑर्गेनिक फल-सब्जियों का समर्थन किया।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.