हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. साल 2026 में यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि कैंसर के मामलों में वैश्विक स्तर पर भारी वृद्धि देखी जा रही है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) के अनुसार, 2022 में दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ नए मामले और 97 लाख मौतें दर्ज की गईं.भारत में भी यह संकट गहराता जा रहा है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में कैंसर के मामले 2019 में 13.5 लाख से बढ़कर 2024 में 15 लाख के पार पहुंच गए हैं

2026 की थीम, "United by Unique"

विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम "United by Unique" है. इसका अर्थ है कि हालांकि हर व्यक्ति की कैंसर यात्रा अलग और अद्वितीय (Unique) होती है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है. बेहतर देखभाल, अटूट समर्थन और हर प्रभावित व्यक्ति के लिए सकारात्मक परिणाम। यह थीम बीमारी के बजाय 'इंसान' को केंद्र में रखती है.

स्क्रीनिंग क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट की राय

एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल की डायरेक्टर (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. वैशाली जमरे ने कैंसर की जल्द पहचान पर जोर देते हुए जरूरी जानकारियां शेयर कीं है. डॉ. वैशाली के अनुसार, अगर कोई एक टेस्ट है जिसे लोग अक्सर टालते हैं लेकिन उन्हें तुरंत कराना चाहिए, तो वह है मैमोग्राफी (स्तन कैंसर स्क्रीनिंग). शुरुआती चरण में स्तन कैंसर में कोई दर्द या लक्षण नहीं होते. मैमोग्राफी के जरिए डॉक्टर कैंसर को उस समय भी पहचान सकते हैं जब वह बहुत छोटा हो, जिससे इलाज आसान होता है और बचने की संभावना बढ़ जाती है.

इन चेतावनी संकेतों को न करें नजरअंदाज

  • स्तन में दर्द रहित गांठ.
  • अचानक और अस्पष्ट वजन कम होना.
  • ज्यादा थकान या लंबे समय तक रहने वाली खांसी.
  • मल-मूत्र की आदतों में बदलाव या असाधारण रक्तस्राव.
  • त्वचा पर ऐसे घाव जो ठीक न हो रहे हों.

युवाओं में बढ़ते कैंसर और जरूरी टेस्ट

  • आजकल युवाओं में स्तन, कोलोरेक्टल, थायराइड और मेलानोमा (स्किन कैंसर) के मामले बढ़ रहे हैं. इन्हें जल्दी पकड़ने के लिए निम्नलिखित टेस्ट अनिवार्य हैं.
  • कोलोनोस्कोपी- आंतों के कैंसर और कैंसर पूर्व गांठों (Polyps) का पता लगाने के लिए.
  • पैप स्मीयर और HPV टेस्टिंग-गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर की कई साल पहले पहचान करने के लिए.
  • स्किन एग्जाम-नए या बदलते हुए तिलों की जांच कर स्किन कैंसर को समय पर पकड़ना.
world cancer dayworld cancer day 2026world cancer day 2025

Topic:

World Cancer Day: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. ताकि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाया जा सके.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative