दुनिया भर में वैक्‍सीनेशन के जरिए करोड़ों लोगों की जानें बचाई जाती है। आपने भी गौर किया गया होगा कि अत्‍यधिक बीमार व्‍यक्ति या संक्रमण का शिकार हो जाने पर डॉक्‍टर वैक्‍सीन लगाते हैं। वैक्‍सीन के जरिए कई गंभीर बीमारियों और वायरस के असर को खत्‍म किया जा चुका है। वैक्‍सीन को हिंदी में टीका कहा जाता है। नवजात शिशु को जन्‍म लेने पर ही जीवन का बचाव करने वाले टीके लगाए जाते हैं। दरअसल, वैक्सीनेशन एक ऐसा तरीका है जिससे शरीर को किसी बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। वैक्सीन के माध्‍यम से शरीर में दवा डाली जाती है। जिससे हमारे इम्यून सिस्टम को किसी खास रोग से लड़ने में मदद मिलती है। वैक्‍सीन के माध्‍यम से इन बीमारियों से बचाव हो सकता है-

1. COVID-19

यह क्या है: COVID-19 एक ऐसी संक्रामक बीमारी है, जो SARS-CoV-2 वायरस से होती है।

कैसे फैलता है: जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है तो उसके मुंह से छोटे-छोटे कण (ड्रॉपलेट्स) हवा में फैलते हैं। सांस के जरिए ये अन्य लोगों के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। यह वायरस अगर जमीन पर यानी सतह पर गिर जाए तो भी फैल सकता है क्‍योंकि जब कोई व्यक्ति उस सतह को छूकर अपने चेहरे को छूता है, तो ये शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

क्यों गंभीर है: अधिकतर लोग जो कोविड से संक्रमित हो जाते हैं, उनमें हल्के या मध्यम लक्षण देखे जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में यह बीमारी गंभीर हो सकती है, खासकर वे लोग जो हृदय रोग, डायबिटीज, सांस की बीमारी या कैंसर से पीड़ित हों।

2. RSV

यह क्या है: RSV एक सामान्य वायरस होता है जो नाक, फेफड़ों और गले को प्रभावित करता है।

कैसे फैलता है: यदि संक्रमित व्यक्ति आपके पास खांसता या छींकता है तो यह वायरस फैल सकता है। संक्रमित व्‍यक्ति के सीधे संपर्क में आने से भी फैल सकता है और कठोर सतहों पर कई घंटों तक जीवित रह सकता है। यह आंख, मुंह या नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।

क्यों गंभीर है: ज्यादातर लोगों में हल्के जुकाम जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन शिशुओं खासतौर पर प्रीमेच्‍योर बेबीज, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में यह गंभीर या जानलेवा भी हो सकता है।

3. Measles

यह क्या है: यह अत्यधिक संक्रामक वायरल इन्‍फेक्‍शन है, जो श्वसन तंत्र (फेफड़े और सांस की नलियों) को प्रभावित करता है।

कैसे फैलता है: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से वायरस हवा में फैलता है। यह वायरस सतह पर 2 घंटे तक जीवित रह सकता है। जिन लोगों को इसकी वैक्‍सीन नहीं लगी है, उनमें से लगभग 90% इससे संक्रमित होने के खतरे में होते हैं।

क्यों गंभीर है: यह निमोनिया, दिमाग में सूजन और मृत्यु का कारण बन सकता है।

4. Whooping Cough (Pertussis)

यह क्या है: यह फेफड़ों का संक्रमण है। इसमें तेज खांसी के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

कैसे फैलता है: जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और अन्य लोग को सांस के जरिए संक्रमित कर सकता है।

क्यों गंभीर है: यह जानलेवा हो सकता है, खासकर 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए। इससे निमोनिया, दौरे और सांस रुकने की समस्या हो सकती है।

5. Flu

यह क्या है: फ्लू नाक, गले और फेफड़ों का वायरल संक्रमण है।

कैसे फैलता है: जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है तो वायरस 6 फीट तक फैल सकता है। लोग हवा से या संक्रमित सतह को छूकर अपनी नाक या मुंह को छूने से संक्रमित हो सकते हैं।

क्यों गंभीर है: अमेरिका में हर साल करीबन 51 हजार लोगों की मौत फ्लू से हो जताी है। अस्थमा या डायबिटीज वाले लोगों में यह गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।

6. Polio

यह क्या है: पोलियो एक वायरल बीमारी है, जो मांसपेशियों को प्रभावित करती है।

कैसे फैलता है: पोलियो वायरस आंतों में रहता है और संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्‍यम से फैलता है।

क्यों गंभीर है: कई लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते या फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं जो कुछ दिनों तक बने रहते हैं। पोलियो के कारण दिमाग में संक्रमण, लकवा (पैरालिसिस) और मृत्यु तक हो सकती है।

7. Pneumococcal Disease

यह क्या है: यह बैक्टीरियल बीमारी है जो निमोनिया, कान का संक्रमण, रक्त संक्रमण और मेनिन्जाइटिस जैसी बीमारियां पैदा कर सकती है।

कैसे फैलती है: संक्रमित व्यक्ति की लार या म्यूकस के संपर्क में आने से फैलती है।

क्यों गंभीर है: इसकी जटिलताएं गंभीर और जानलेवा हो सकती हैं, खासकर 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में।

8. Tetanus

यह क्या है: टेटनस एक बैक्टीरियल बीमारी है जो जबड़े की जकड़न, सांस लेने में समस्या, मांसपेशियों में ऐंठन और लकवा पैदा कर सकती है।

कैसे फैलती है: यह बैक्टीरिया मिट्टी, धूल और पशुओं के मल में पाया जाता है। यह शरीर पर लगे किसी कट या खुले घाव के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।

क्यों गंभीर है: टेटनस के लगभग 10% से 20% मामलों में मृत्यु हो सकती है।

9. Meningococcal Disease

यह क्या है: यह बैक्टीरियल बीमारी है जो मेनिन्जाइटिस (दिमाग और रीढ़ की हड्डी की सूजन) और रक्त संक्रमण का कारण होती है। यह रक्‍त को इन्‍फेक्‍ट कर सकती है।

कैसे फैलती है: संक्रमित व्यक्ति की नाक और गले में मौजूद बैक्टीरिया के कारण यह बीमारी फैलती है। यह चुंबन या साथ रहने से भी फैल सकती है। इसके लक्षणों में आमतौर पर बुखार, सरदर्द या गले में जकड़न हो सकती है। इससे बचाव के लिए लक्षणों की जल्‍द से जल्‍द पहचान आवश्‍यक है।

क्यों गंभीर है: एंटीबायोटिक इलाज के बावजूद लगभग 15% मामलों में मृत्यु हो सकती है।

10. Hepatitis B

यह क्या है: हेपेटाइटिस B, वायरस से होने वाली लीवर की गंभीर बीमारी है।

कैसे फैलता है: यह संक्रमित व्यक्ति के खून या शरीर के तरल पदार्थ से फैलता है। जैसे असुरक्षित यौन संबंध, सुई साझा करना, या गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे में फैल सकता है।

क्यों गंभीर है: यह लीवर कैंसर और अन्य गंभीर लीवर बीमारियों का कारण बन सकता है।

11. Mumps

यह क्या है: मम्प्स एक वायरल बीमारी है, जिसमें लार ग्रंथियां सूज जाती हैं और बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है। इसमें थकान बनी रहती है और भूख कम लगती है।

कैसे फैलती है: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से वायरस हवा में फैलता है। और दूसरे व्‍यक्तियों के शरीर में सांस के माध्‍यम से प्रवेश करता है।

क्यों गंभीर है:मेनिन्जाइटिस, बहरेपन और पुरुषों में बांझपन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

12. Hib (Haemophilus Influenzae Type B)

यह क्या है: यह बैक्टीरियल बीमारी है जो फेफड़ों, दिमाग, रक्त, हड्डियों या जोड़ों को संक्रमित कर सकती है।

कैसे फैलती है: कुछ लोगों की नाक या गले में यह बैक्टीरिया होता है लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। जब वे खांसते या छींकते हैं, तो यह हवा में फैल जाता है।

क्यों गंभीर है: यह छोटे बच्चों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है और मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

vaccinationvaccine namesvaccines in indiaimportant vaccinesटीकाकरणभारत में टीकाकरणटीकाकरण कौन सा करवाएंटीकों का महत्‍व

Topic:

दुनिया भर में वैक्‍सीनेशन के जरिए करोड़ों लोगों की जानें बचाई जाती है।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.