हेपेटाइटिस-A टीका क्या है, किन लोगों को जरूर लगवा लेनी चाहिए ये वैक्सीन

हेपेटाइटिस-A लीवर का गंभीर रोग होता है, जो मुख्य रूप से हेपेटाइटिस वायरस के कारण फैल जाता है। ये वायरस मुख्य तौर पर संक्रमित व्यक्ति के मल में होता है। ये गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है। इस रोग से सुरक्षा प्राप्त करने के लिए हेपेटाइटिस-A का टीका बहुत कारगर तरीका माना जाता है। जानें हेपेटाइटिस-A टीका क्या है और किन लोगों को ये टीका जरूर लगवा लेना चाहिए।
हेपेटाइटिस-A वैक्सीन क्या है
हेपेटाइटिस-A वैक्सीन एक टीका है, जो हेपेटाइटिस-A वायरस से होने वाली लीवर की बीमारी से बचाव के लिए लगाया जाता है। यह वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करके वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाती है, जिससे शरीर भविष्य में संक्रमण से लड़ सकता है।
हेपेटाइटिस-A बीमारी के लक्षण
- बहुत अधिक थकान होना
- भूख कम लगना
- पेट में दर्द
- मतली या उल्टी होना
- जोड़ों में दर्द होना
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ जाना (पीलिया)
हेपेटाइटिस-A वैक्सीन कैसे काम करती है
हेपेटाइटिस-A वैक्सीन इस बीमारी के प्रति इम्यून प्रतिक्रिया (प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया) को एक्टिव कर देती है। इससे शरीर एंटीबॉडी बनती है और भविष्य में वायरस से बचाव होता है। यह वैक्सीन मांसपेशी में इंजेक्शन के रूप में दी जाती है। इसे डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी द्वारा लगाया जाता है।
क्या इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट हैं
आमतौर पर हेपेटाइटिस-A वैक्सीन के साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा या सूजन होना, हल्का बुखार, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या थकान, भूख कम लगना, एलर्जी प्रतिक्रिया हो सकती है। लेकिन सांस लेने में परेशानी, चेहरे या गले में सूजन जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
किन लोगों को हेपेटाइटिस-A वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट कुछ खास तरह के लोगों को ये टीका लगवाने की सलाह देते हैं। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिशु, हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव लोग व उनके परिवार के सदस्य, जिगर की बीमारी वाले लोग, हेपेटाइटिस सी संक्रमण वाले लोग, एचआईवी संक्रमण वाले लोग, मधुमेह वाले वयस्क आदि।


