नई दिल्ली: जब शरीर में कोई परेशानी होती है, तो वह अपने आप संकेत देने लगता है। शरीर में होने वाले बदलाव यह बताते हैं कि कहीं न कहीं कोई समस्या मौजूद है। लेकिन कई बार पूरी तरह से स्वस्थ होने पर भी शरीर संकेत देता है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती।आज हम आपको स्वस्थ शरीर के ऐसे 7 संकेतों के बारे में बताएंगे। अगर यह संकेत आपका शरीर भी देता है, तो समझ लीजिए कि आप बिल्कुल निरोगी जीवन जी रहे हैं।

स्वस्थ शरीर का पहला संकेत है कि बिस्तर पर लेटने के बाद 15 मिनट बाद नींद आना। अगर बिस्तर पर लेटने के बाद आराम से बिना किसी परेशानी के गहरी और अच्छी नींद आ जाती है और सुबह बिना अलार्म के अपने आप नींद समय पर खुल जाती है, तो यह स्वस्थ नींद का संकेत है। गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समय शरीर को रिकवर करने में मदद करता है।

दूसरा संकेत है पूरे दिन एनर्जी से भरे रहना। अगर पूरे दिन बिना थकावट के काम हो जाता है और सुस्ती और आलस नहीं महसूस होता है, तो यह एक अच्छा संकेत है। तीसरा संकेत है, पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी। पूरे दिन गैस, भारीपन की समस्या न होना अच्छे पाचन का संकेत है। अगर खाना खाने के बाद आलस और भारीपन महसूस नहीं होता है, तो यह अच्छी पाचन क्रिया का संकेत है।

चौथा संकेत है साफ चेहरा और गुलाबी जीभ। अगर शरीर अंदर से मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ है तो चेहरा बिल्कुल साफ रहता है। पाचन में परेशानी होने पर चेहरे पर मुहांसे और एक्ने की परेशानी बनी रहती है और जीभ पर छाले होने लगते हैं। पांचवां संकेत है मन की शांति। अगर शरीर स्वस्थ होता है तो मन भी एकाग्र और खुश रहता है। हर काम करने में मन लगता है लेकिन वहीं बीमार होने पर मन काम से भटकता है।

छठा है बीमारी से जल्दी रिकवर करना। स्वस्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती है। मौसमी बदलाव भी शरीर को ज्यादा समय तक परेशान नहीं कर पाते हैं। बुखार और खांसी जैसी परेशानी कुछ ही समय में ठीक हो जाती है। सातवां और आखिरी है समय पर भूख लगना। कुछ लोगों को कम भूख लगती है। थोड़े से खाने से ही पेट भर जाता है, लेकिन अगर समय पर अच्छे से भूख लगती है तो यह स्वस्थ पाचन का संकेत है। (With inputs from IANS)

IANSBody signalsHealth indicatorsPreventive health

Topic:

आपके शरीर की सेहत का पता इन 7 जरूरी संकेतों से लगाया जा सकता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.