अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया।

वीडियो में अभिनेत्री रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने न सिर्फ इस एक्सरसाइज को करने का सही तरीका बताया, बल्कि इसके कई फायदों पर भी रोशनी डाली। अभिनेत्री ने इसे अंडररेटेड यानी कम चर्चित लेकिन बेहद प्रभावी व्यायाम बताया, जो खासकर नितंब (ग्लूट्स) को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है।

शिल्पा ने लिखा, "रिवर्स हाइपर के कई फायदे हैं। सबसे पहले, यह व्यायाम हिप एक्सटेंशन के जरिए ग्लूटस मैक्सिमस मांसपेशी को बेहतर तरीके से टारगेट करता है, जिससे नितंब मजबूत और आकर्षक बनते हैं। दूसरा, यह कमर के निचले हिस्से (लोअर बैक) के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह पोस्टीरियर चेन यानी पीठ, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स को मजबूत बनाता है और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव नहीं डालता।"

उन्होंने आगे लिखा, "इसके अलावा, यह व्यायाम स्क्वाट्स और डेडलिफ्ट्स जैसी भारी एक्सरसाइज में मदद करता है और हिप एक्सटेंशन की ताकत बढ़ाता है। साथ ही, यह संतुलित पोस्टीरियर चेन बनाता है, यानी ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग्स और लोअर बैक को एक साथ सक्रिय करता है। नियंत्रित तरीके से करने पर लोअर बैक की जकड़न कम होती है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और रीढ़ को अच्छा सपोर्ट मिलता है।"

अभिनेत्री ने इसे घर या जिम में करने का आसान तरीका भी बताया। उन्होंने लिखा, "ग्लूट्स की ताकत से ऊपर उठाएं, ऊपर पहुंचकर 1-2 सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।"

उन्होंने सेट्स और रेप्स की जानकारी देते हुए लिखा, "3 सेट में 15 से 18 रेप्स करें। कंट्रोल के साथ ऊपर उठाएं, 1-2 सेकंड होल्ड करें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।"

With Inputs From IANS

IANSShilpa ShettyHyper Exercise

Topic:

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योग के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित करती हैं।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.