नई दिल्ली: गर्मी का मौसम शुरू होते ही खीरा लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है। इसकी ठंडक और ताजगी इसे गर्मियों में बेहद पसंदीदा बनाती है, लेकिन यह केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें ऐसे फल और सब्जियां देती है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है खीरा।

आयुर्वेद में खीरा शीतल और पित्तशानक माना गया है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और सबसे जरूर खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें भरपूर पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहता है। यह पाचन को भी सही रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।

खीरे में 85-96 फीसदी तक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। खीर में विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।

खीरे के सेवन से पाचन अच्छा रहता है। खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट को शुष्क होने से बचाता है और गैस-कब्ज जैसी परेशानी कम होती है। खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही खीरा स्किन के लिए अच्छा है। यह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है और नाखून और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

अब सवाल है कि खीरे को आहार में कैसे शामिल करें। सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से कर सकते हैं। इसके लिए खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते को मिलाकर जूस बना लें। छानकर खाली पेट पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, खीरे की चाट बनाकर भी खाई जा सकती है। हालांकि इसे खाने के साथ न लेकर खाने से एक घंटे पहले लें। (With inputs from IANS)

IANSCucumberHydrationHealthy food

Topic:

खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पाचन सुधारता है और त्वचा को भी निखारने में मदद करता है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.