नई दिल्ली: बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना की डाइट में छोटे-छोटे बदलाव काफी असरदार हो सकते हैं। विशेषज्ञ पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनके सेवन से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों के बारे में जानकारी देते हुए सेवन की सलाह देता है। खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। ये बीज इम्युनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खरबूजे के बीज खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये प्राकृतिक रूप से उपलब्ध और सस्ता सुपरफूड हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे के बीज सेहत का प्राकृतिक खजाना माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं।

खरबूजे के बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं। ये शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद भी ये फायदेमंद है। इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और नाखूनों की सेहत सुधारते हैं।

खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है। इन्हें हल्का भूनकर नमक या मसालों के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है या सलाद, दही या सुबह के नाश्ते में भी मिलाया जा सकता है। कई लोग इन्हें चाय या दूध के साथ भी इस्तेमाल करते हैं। (With inputs from IANS)

IANSHealthy dietNutritionImmunity boostDaily diet

Topic:

खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.