नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर सबसे अधिक उपलब्ध और लोकप्रिय सब्जियों में शामिल हैं। इन्हें सलाद, सब्जी और खासतौर पर जूस के रूप में खूब सेवन किया जाता है। दोनों का रस अलग-अलग भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यदि इन्हें एक साथ पिया जाए तो शरीर को अधिक पोषण मिल सकता है और इसका प्रभाव और बेहतर हो जाता है। आयुर्वेद में इस मिश्रण को ऊर्जा देने वाला और शरीर को बल प्रदान करने वाला पेय बताया गया है।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से गाजर और चुकंदर का संयुक्त रस रक्त धातु को पुष्ट करता है, पित्त दोष को संतुलित रखता है और शरीर की ओज शक्ति बढ़ाने में सहायक होता है। आधुनिक विज्ञान भी इसे प्राकृतिक “ब्लड बूस्टर ड्रिंक” मानता है, क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, नाइट्रेट और आयरन-सहायक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व हीमोग्लोबिन बढ़ाने, त्वचा की चमक सुधारने और शरीर की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद करते हैं।

यह रस रक्त संचार को बेहतर बनाता है और विटामिन-सी के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होता है और पित्त के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन-ए की मौजूदगी आंखों की रोशनी, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है, जबकि एंटीऑक्सिडेंट फ्री-रैडिकल डैमेज कम कर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बेहतर रहता है।

हालांकि, इसका सेवन सभी के लिए समान रूप से उपयुक्त नहीं है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में यह रक्त शर्करा बढ़ा सकता है, इसलिए उन्हें इससे बचना चाहिए। पथरी की समस्या वाले व्यक्तियों को भी सावधानी रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे लेने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। उचित मात्रा और सही सलाह के साथ इसका सेवन करने पर यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (With inputs from IANS)

IANSdetox drinkliver healthimprove circulation

Topic:

गाजर-चुकंदर जूस फायदेमंद है, पर सही मात्रा में ही पिएं।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.