नई दिल्ली: डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता और गर्मियों की तेज धूप आंखों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

लंबे समय तक धूप में रहने, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, इसलिए आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है।ये छोटे-छोटे उपाय स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वाले छात्रों और ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। गर्मियों में धूप और गर्म हवा से आंखें प्रभावित होती हैं, इसलिए इन आदतों को अपनाकर आंखों को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सबसे आसान और प्रभावी तरीका बताता है। जैसे आई पामिंग, 20-20-20 का नियम। इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है।

आंखों की देखभाल के अन्य आसान उपाय भी हैं, जैसे पॉमिंग करना। इसके लिए रोज सुबह-शाम 2-3 मिनट दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है। त्राटक का अभ्यास भी फायदेमंद है। इसके लिए मोमबत्ती की लौ या किसी काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। इससे ध्यान की क्षमता भी बढ़ती है। आंखों की एक्सरसाइज करना भी गर्मियों में आंखों को विशेष तौर पर राहत देता है। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल-गोल घुमाएं। पास और दूर की वस्तुओं पर फोकस बदलें।

साथ ही बेहद आसान उपाय है पानी के छींटे आंखों पर मारना। इसके लिए बाहर से आने या काम से छोटा ब्रेक लेकर समय-समय पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दें। स्क्रीन टाइम कम करें, अच्छी रोशनी में काम करें और रोजाना पर्याप्त नींद लें। (With inputs from IANS)

IANSeye strainheadachesmobile

Topic:

गर्मियों में सूरज की रोशनी और गर्मी से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाएं।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.