नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगता है। गर्मी से बारिश के बीच का यह समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अन्य संक्रमणों के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि इस अवधि में साफ-सफाई, संतुलित आहार और आवश्यक सावधानियों का पालन करके इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, बदलते मौसम में हवा में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर संक्रमण से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली बना सकते हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाने से मौसम बदलने पर होने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है। अगर बुखार, खांसी या सांस की तकलीफ हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

विशेषज्ञ के अनुसार, संक्रमण से बचाव के सबसे पहले बारिश में भीगने से बचें। अगर बारिश हो रही हो तो छाता या रेनकोट का इस्तेमाल जरूर करें। भीगे कपड़ों में ज्यादा देर न रहें, तुरंत सूखे कपड़े पहन लें। इससे सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद या खाने से पहले हाथों को साबुन से धोएं। घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें। कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न फैल सके।

सबसे जरूरी है कि स्ट्रीट फूड और बाहर के खाने को इस समय पूरी तरह से ना कहें। बाजार में बिकने वाले चाट, पकौड़ी, समोसा या अन्य खाने पीने की चीजें संक्रमण का बड़ा कारण बन सकते हैं। घर पर पका हुआ ताजा और गर्म भोजन ही खाएं। एलर्जी से भी सावधान रहें।

बदलते मौसम में धूल, परागकण और फफूंद बढ़ जाती है, जिससे आंखों में खुजली, छींकें और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। फुल स्लीव्स वाले कपड़े और स्कार्फ का उपयोग करें।

साथ ही मजबूत इम्युनिटी बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जरूर लें। फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद, सेब और सब्जियां जैसे पालक, गाजर, टमाटर अपने भोजन में शामिल करें। विटामिन सी युक्त चीजें इम्युनिटी बढ़ाती हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना व्यायाम या हल्की वॉक करें। (With inputs from IANS)

IANSmorning nutritionhealthy dietmuscle strength

Topic:

बदलते मौसम में संक्रमण से बचने के लिए कुछ आसान और रोजमर्रा की स्वस्थ आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.