लंबे समय तक बैठकर लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों में गर्दन में लगातार दर्द होना कॉमन प्रॉब्‍लम बन गया है। अगर इस दर्द पर ध्‍यान ना दिया जाए तो धीरे-धीरे ये गंभीर समस्‍या बन जाता है। ये दर्द बढ़कर सर्वाइकल पेन (अक्सर Cervical Spondylosis से जुड़ा) में बदल जाता है। इसलिए बेहतर है कि इस दर्द को इग्‍नोर ना किया जाए। इस तरह के दर्द में कई योगासन बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। आप इन्‍हें आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में जानें ऐसे ही योगासनों के बारे में-

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट-

नोएडा स्थित प्रेक्षा मेडिटेशन एवं जीवन विज्ञान में योग एक्‍सपर्ट व टीचर दीपिका शर्मा कहती हैं,


योग सर्वाइकल दर्द में काफी आराम दिला सकता है। यह शरीर में लचीलापन बढ़ाता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, मुद्रा सुधारता है, रक्त संचार बेहतर करता है और मांसपेशियों का तनाव कम करता है। इसके अलावा योग करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

जिन्‍हें गर्दन में हो वे प्रतिदिन 15-20 मिनट इन आसनों का अभ्यास करें:

1. गर्दन/कंधे का घुमाव (वार्म-अप): 2 मिनट

2. ताड़ासन: 2 मिनट

3. मार्जरीआसन: 3 मिनट

4. भुजंगासन: 3 मिनट

5. सेतु बंधासन: 3 मिनट

6. बालासन: 2 मिनट

7. अनुलोम विलोम प्राणायाम: 3 मिनट

8. शवासन: 2 मिनट

दीपिका शर्मा सलाह देती हैं कि किसी भी हल्के योग अभ्यास से पहले कम से कम 2-3 घंटे का उपवास रखने का प्रयास करना चाहिए।

योग करते रहें, तभी होगा फायदा

योग करने से कंधे, गर्दन व मांसपेशियों के दर्द में तभी राहत मिल सकती है, जब इसका नियमित अभ्‍यास किया जाए। अगर दर्द ज्‍यादा है तो बेहतर है कि किसी योगा एक्‍सपर्ट की देखरेख में योग शुरू करें। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, यह स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम हो सकता है। एक बार इन योगाभ्‍यासों को शुरू करने से पहले से हो रहे दर्द में आराम तो मिल ही जाता है, भविष्‍य में दर्द होने के चांस भी बहुत कम हो जाते हैं।

cervical paincervical pain remediesyoga for cervical painyoga benefits in shoulder pain

Topic:

लंबे समय तक मोबाइल/लैपटॉप इस्तेमाल करने से गर्दन में लगातार दर्द होता है, जो धीरे-घीरे गंभीर रूप ले लेता है।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.