नई दिल्ली: 30 की उम्र पार करने के बाद शरीर और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

इस उम्र के बाद जीवनशैली और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव से कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आहार में मीठे और नमक की मात्रा को आधा करना अच्छा रहता है, लेकिन यह सभी के लिए आसान नहीं होता। खासकर मधुमेह या शुगर की समस्या वाले लोग इसके लिए अतिरिक्त सावधान रहेंगे। इस स्थिति में कुछ सुपरफूड्स मददगार साबित हो सकते हैं, जो न केवल रक्त में शुगर को नियंत्रित करते हैं, बल्कि इंसुलिन रेजिस्टेंस और शरीर की अन्य प्रक्रियाओं को भी संतुलित रखते हैं।

आयुर्वेद में आहार को औषधि माना गया है। जब आहार संतुलित होता है, तब शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मधुमेह को नियंत्रित करने और भविष्य में होने वाले जोखिमों से बचने के लिए सबसे पहले आता है मेथी दाना और ओट्स। इनमें ग्लूकोमैनन और बीटा-ग्लूकान जैसे घुलनशील फाइबर होते हैं, जो रक्त में शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं।

इसके अलावा दालचीनी और करेला भी लाभकारी हैं। करेला हफ्ते में तीन बार लिया जा सकता है, जबकि दालचीनी को खाने में या खाली पेट पानी में डालकर सेवन किया जा सकता है। ये दोनों शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और शरीर की कोशिकाओं को ग्लूकोज का सही इस्तेमाल करना सिखाते हैं।

तीसरे समूह में दालें, अलसी, सत्तू और इसबगोल शामिल हैं। ये सभी फाइबर, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 से भरपूर हैं, जिससे इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है और मधुमेह पर नियंत्रण रहता है।

चौथा, फल: रोजाना एक फल अवश्य लें। मधुमेह के रोगियों के लिए अमरूद, सेब और नाशपाती जैसे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल बेहतर विकल्प हैं। ये शरीर में शुगर तेजी से बढ़ने से रोकते हैं।

साथ ही, दिनचर्या में बदलाव करना भी जरूरी है। इसमें रोजाना 30 मिनट पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज करना, प्रोसेस्ड और मीठे फूड से दूरी बनाना और पूरी नींद लेना शामिल है। इन सरल उपायों और सुपरफूड्स को अपनाकर आप 30 की उम्र के बाद भी मधुमेह को नियंत्रित रख सकते हैं, शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं और लंबा जीवन जी सकते हैं। (With inputs from IANS)

IANSsuperfoodspulsesflaxseeds

Topic:

30 के बाद मीठा खाने की आदत से मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए इन सुपरफूड्स का इस्तेमाल करें।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.