नई दिल्ली: प्रकृति ने मनुष्य के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कई अनमोल खजाने छिपा रखे हैं, जिनसे हम अक्सर अनजान रहते हैं। सदियों से हमारी पारंपरिक औषधियों और आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का उपयोग विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। ऐसे ही औषधीय पेड़ों में से एक महत्वपूर्ण पेड़ है वरुण वृक्ष, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ और आयुर्वेदाचार्य किडनी और पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं।

वरुण वृक्ष एक दुर्लभ पेड़ है और इसकी संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है, खासकर जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण। यह पेड़ नदियों के किनारे और शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है। आयुर्वेद में वरुण वृक्ष को ‘जादुई पेड़’ कहा जाता है क्योंकि इसकी छाल, जड़ और पत्तियों में कई औषधीय गुण मौजूद हैं। यह पेड़ किडनी की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और पथरी जैसी समस्याओं के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

वरुण की छाल का उपयोग पथरी को गलाने और यूरिनरी इंफेक्शन के कारण होने वाली जलन और पेट दर्द को कम करने में किया जाता है। आयुर्वेद में यह पेड़ पथरी और UTI के इलाज में ‘सुपरहीरो’ के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। अगर पाचन धीमा है और भोजन सही ढंग से नहीं पच रहा है या पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो वरुण वृक्ष की पत्तियों का काढ़ा इन समस्याओं से राहत दिला सकता है।

इसके अलावा, वरुण का सेवन भूख बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी है। यह रक्त को साफ करता है, शरीर में वात दोष को संतुलित रखता है और चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने में सहायक होता है। वरुण वृक्ष के उपयोग से अल्सर और अंदरूनी घावों के जल्दी भरने में भी मदद मिलती है।

हालांकि, वरुण वृक्ष के औषधीय लाभों का पूरा प्रभाव तभी मिलता है जब इसे चिकित्सक की सलाह और सही मात्रा में ही लिया जाए। आज के समय में इसकी दुर्लभता और गलत तरीके से उपयोग की वजह से इसका सावधानीपूर्वक सेवन करना अत्यंत आवश्यक है। इस तरह वरुण वृक्ष केवल किडनी और पाचन तंत्र ही नहीं बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। (With inputs from IANS)

IANSVarun treekidney healthkidney stoneherbal remedy

Topic:

किडनी और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में वरुण वृक्ष के सभी हिस्से फायदेमंद माने जाते हैं।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.