डॉक्टर से जानें, किडनी स्टोन हो तो कैसी हो डाइट, क्या खाना चाहिए क्या नहीं

किडनी स्टोन (Kidney Stones) का दर्द असहनीय होता है। किडनी में स्टोन कई कारणों से हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सही डाइट होना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि डाइट ठीक हो तो इससे स्टोन बनने का खतरा कम किया जा सकता है और दर्द भी कंट्रोल में रहता है। डॉक्टर्स कहते हैं किडनी स्टोन हो तो कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये चीजें दर्द को बढ़ा सकती हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
अहमदाबाद स्थित नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत अजीतसरिया कहते हैं,
किडनी स्टोन से बचने के लिए पानी पीना सबसे जरूरी है। कैल्शियम, ओक्सलेट और सोडियम की मात्रा पर नियंत्रण रखें। हरी सब्ज़ियां, फलों का सेवन संतुलित करें और प्रोसेस्ड फूड, नमक और शुगर कम करें। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से स्टोन बनने का खतरा कम होता है। मरीज को अधिक पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।
डॉक्टर के ये टिप्स काम के हैं-
- पर्याप्त पानी पीएं।
- नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें।
- डेयरी और हरी सब्ज़ियों का संतुलित सेवन करें।
- मीठा और जूस सीमित करें।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लें।
किन चीज़ों के सेवन से परहेज करें-
1. ज्यादा नमक (Salt)
2. ऑक्सालेट वाली चीज़ें (Oxalate-rich foods) जैसे पालक, चुकंदर, चॉकलेट, चाय (अधिक मात्रा में), नट्स आदि
3. ज्यादा प्रोटीन (Animal protein) जैसे लाल मांस, चिकन, अंडे ज्यादा मात्रा में ना लें
4. मीठे और सोडा ड्रिंक्स, पैक्ड जूस


