नई दिल्ली: आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में अक्सर लोग अपने खान-पान और त्वचा की देखभाल का ध्यान नहीं रख पाते। इसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। चेहरे की त्वचा थकी हुई और दमकती नहीं रहती, आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं, झुर्रियां समय से पहले दिखाई देने लगती हैं और चेहरे पर उम्र बढ़ने के संकेत दिखने लगते हैं।

बाजार में चमकदार और जवान दिखने वाली त्वचा के लिए कई महंगे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चेहरे की असली चमक और झुर्रियों से राहत गहरी और पर्याप्त नींद से ही मिलती है। झुर्रियों का वास्तविक इलाज महंगी क्रीम नहीं, बल्कि पर्याप्त नींद और उचित देखभाल है। आयुर्वेद में कहा गया है, “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति।” इसका अर्थ है कि संतुलित और अच्छी नींद शरीर को ताकत, पोषण, मानसिक शक्ति और खुशी प्रदान करती है।

रात के समय सोते हुए शरीर खुद को रिपेयर करता है। हर अंग में सेल्स का निर्माण और मरम्मत होती है, और यही प्रक्रिया त्वचा की स्वस्थ और चमकदार बनावट के लिए आवश्यक है। जितनी गहरी और संतुलित नींद होती है, उतनी ही त्वचा जवां और ताजगी से भरी रहती है। इसी कारण से इसे अक्सर “ब्यूटी स्लीप” कहा जाता है।

हालांकि, तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण कई लोगों को रात में गहरी नींद लेने में कठिनाई होती है, और कुछ मामलों में दवा का सहारा लेना पड़ता है। आयुर्वेद में इसके लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं। उदाहरण के लिए, रात को सोने से पहले पैरों की तलवों की मालिश करना नींद में मदद करता है। यह तनाव को कम करता है, जिससे मस्तिष्क में नींद लाने वाले हार्मोन तेजी से बनते हैं और नींद गहरी और आरामदायक हो जाती है।

इसके अलावा, सोने से पहले गुनगुना दूध पीना भी नींद लाने में लाभकारी होता है। दूध में जायफल या कच्ची हल्दी मिलाकर इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना और कमरे का वातावरण शांत रखना भी नींद में मदद करता है। हल्की रोशनी में गहरी सांस लें और फिर सोने की कोशिश करें।

इस तरह, पर्याप्त नींद, हल्की मालिश, पोषण और उचित दिनचर्या से त्वचा की चमक बरकरार रहती है, झुर्रियां कम होती हैं और शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। (With inputs from IANS)

IANSHealthy skinStress reliefSkin repair

Topic:

आज की जीवनशैली ऐसी है कि न तो ठीक से खान-पान का ख्याल रखा जा सकता है और न ही अच्छी देखभाल मिल पाती है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.