गुस्सा आना एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो कभी-कभी हमें खतरों से बचाने में मदद करती है। लेकिन, यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते, तो यह आपके निजी और पेशेवर जीवन में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है. शोध बताते हैं कि अनियंत्रित गुस्सा हृदय रोग, मधुमेह और ईटिंग डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

गुस्सा कितने प्रकार का होता है? (Types of Anger)

आंतरिक गुस्सा (Inward Anger)- इसमें व्यक्ति अपना गुस्सा खुद पर निकालता है। इसमें नकारात्मक आत्म-चर्चा, खुद को सजा देना या अपनी बुनियादी जरूरतों (जैसे खाना-पीना) को नजरअंदाज करना शामिल है. बाहरी गुस्सा (Outward Anger)-इसमें गुस्सा दूसरों पर चिल्लाकर, गाली-गलौज करके या चीजें तोड़कर निकाला जाता है.

परोक्ष गुस्सा (Passive Anger)-इसे 'पैसिव-अग्रेसिव' व्यवहार भी कहते हैं. इसमें व्यक्ति सीधे तौर पर गुस्सा नहीं दिखाता, बल्कि तंज कसना, सामने वाले को नजरअंदाज करना (Silent treatment) या चिड़चिड़ापन दिखाना शामिल है.

गुस्सा कंट्रोल न होने के संकेत (Signs of Anger Issues)

  • क्या आप छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं?
  • क्या गुस्से में किए गए व्यवहार के लिए आपको अक्सर पछताना पड़ता है?
  • क्या आप दूसरों को शारीरिक या मानसिक चोट पहुँचाते हैं?
  • क्या आपको महसूस होता है कि आपका गुस्सा आपके वश में नहीं है?

गुस्से पर काबू पाने के प्रभावी उपाय (Tips to Control Anger)

बोलने से पहले सोचें-गुस्से के आवेश में हम अक्सर ऐसी बातें कह देते हैं जो रिश्तों को खत्म कर सकती हैं. कुछ भी बोलने से पहले गहरी सांस लें और हालात को देखें. दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाओं को व्यक्त करें. जैसे- "तुम कभी काम नहीं करते" के बजाय कहें "मुझे बुरा लगता है जब घर के कामों में मुझे मदद नहीं मिलती." फिजिकल एक्टिविटी-जब गुस्सा महसूस हो, तो टहलने जाएं या जिम जाएं. शारीरिक एक्टिविटी से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव कम करने में मदद करता है.

  • समाधान पर ध्यान दें-गुस्सा करने से समस्या हल नहीं होती. अपनी ऊर्जा इस बात पर लगाएं कि जिस कारण से गुस्सा आ रहा है, उसे कैसे सुलझाया जाए.
  • क्षमा करना सीखें- मन में कड़वाहट रखने से आपका ही मानसिक तनाव बढ़ता है. पुरानी बातों को भूलकर माफ करना मानसिक शांति के लिए सबसे बड़ा हथियार है.
  • टाइम-आउट लें-अगर स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो जाए, तो वहां से कुछ देर के लिए हट जाएं. इससे आपको अपने विचारों को व्यवस्थित करने का समय मिलेगा.
  • एक्सपर्ट की मदद लें-अगरआपको लगता है कि आपका गुस्सा हिंसक होता जा रहा है, तो किसी मनोचिकित्सक या काउंसलर से बात करने में संकोच न करें.
Anger managementmental healthmental energy

Topic:

Anger Management: गुस्सा सेहत के साथ-साथ रिश्तों के लिए भी नुकसानदायक होता है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative