चियासीड्स को आज के समय में पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माने जाते हैं, खासतौर पर दिल को स्वस्थ रखने में इनकी अहम भूमिका होती है। फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर चियासीड्स न सिर्फ हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं, बल्कि वजन घटाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, चियासीड्स हृदय स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। खासतौर पर इनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इससे धमनियों में जमा होने वाली चर्बी और ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम घटता है। इसके साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं। चियासीड्स में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर रक्त वाहिकाओं को आराम देने का काम करते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत मिलती है और दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।

दिल की सेहत के अलावा, चियासीड्स पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। पानी में भिगोने पर ये जेल जैसी संरचना बना लेते हैं, जो आंतों की सफाई में मदद करती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। इनमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है।

रोजाना 1 से 2 चम्मच चियासीड्स का सेवन सेहत के लिए पर्याप्त माना जाता है। इन्हें रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। इसके अलावा, इन्हें दही, स्मूदी, सलाद, ओट्स, दलिया या फलों के साथ मिलाकर भी आसानी से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

चियासीड्स में फाइबर और प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में चियासीड्स का सेवन एक स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक सरल लेकिन प्रभावी कदम हो सकता है।

With Inputs From IANS

IANSChia SeedsHeart HealthCholesterol

Topic:

चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। ये छोटे बीज दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.