स्वस्थ रहने के लिए विटामिन का सही मिश्रण शरीर को मिलना बेहद जरूरी है. अक्सर हमारे मन में सवाल उठता है कि क्या हमें विटामिन की गोलियां (Pills) लेनी चाहिए या फिर खान-पान पर ध्यान देना चाहिए? विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित आहार सबसे बेहतर है, लेकिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट: शरीर के 'बॉडीगार्ड'

विटामिन A, C और E को 'एंटीऑक्सीडेंट' कहा जाता है. ये शरीर में बनने वाले सूक्ष्म कणों, जिन्हें फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) कहते हैं, से हमारी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं. ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करते हैं, पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाते हैं.

बीटा-कैरोटीन (विटामिन A)

शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन A में बदल देता है। यह आँखों की रोशनी, मुलायम ऊतकों (Soft Tissues) और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है. गाजर, खुबानी (Apricots), पपीता, कद्दू, पालक, टमाटर और लाल मिर्च में भरपूर मात्रा में पाई जाती है.

विटामिन C (एस्कॉर्बिक एसिड)

यह घावों को भरने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. यह दिमाग में 'नोरेपिनेफ्राइन' नामक रसायन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे आप अधिक सतर्क महसूस करते हैं और एकाग्रता बढ़ती है. बढ़ती उम्र और तनाव के दौरान शरीर में विटामिन C का लेवल कम हो जाता है. संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, आलू और टमाटर में विटमिन सी की मात्रा पाई जाती है.

विटामिन E (टोकोफ़ेरॉल)

कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और बुढ़ापे के संकेतों को कम करने के लिए इसकी जरूरत होती है. हालांकि, सप्लीमेंट के रूप में इसका अधिक सेवन रक्तस्राव (Bleeding) का जोखिम बढ़ा सकता है. सूरजमुखी के बीज, मूंगफली का मक्खन (Peanut Butter), हेज़लनट्स और मछली का तेल में विटमिन ई की मात्रा पाई जाती है.

B विटामिन: ऊर्जा और दिमाग के लिए जरूरी

विटामिन B ग्रुप के सभी पोषक तत्व जरूरी हैं, लेकिन B6, B12 और फोलिक एसिड विशेष रूप से लाभकारी हैं.

विटामिन B6 (पायरीडॉक्सिन)

यह दिमाग की कार्यक्षमता को बनाए रखने और भोजन को ऊर्जा में बदलने (मेटाबॉलिज्म) के लिए जरूरी है. सप्लीमेंट के जरिए इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए जहरीली (Toxic) हो सकती है, इसलिए इसे भोजन से लेना ही बेहतर है. मछली, केला, चने, एवोकैडो, बीन्स और चिकन में विटामिन B6 की मात्रा होती है.

supplementsgym supplementsprotein supplements

Topic:

अक्सर हमारे मन में सवाल उठता है कि क्या हमें विटामिन की गोलियां (Pills) लेनी चाहिए या फिर खान-पान पर ध्यान देना चाहिए?
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative