अक्सर 'प्राकृतिक' उपचारों को चिकित्सा उपचार का ऑप्शन मान लिया जाता है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि प्राकृतिक होने का मतलब हमेशा सुरक्षित होना नहीं होता. हालांकि कुछ हर्बल और आहार पूरक (Dietary Supplements) अवसाद के लक्षणों में मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनका उपयोग बिना डॉक्टरी सलाह के करना खतरनाक हो सकता है. जानिए डिप्रेशन के लिए सामान्य सप्लीमेंट्स और उनकी सच्चाई के बारे में.

सेंट जॉन्स वॉर्ट (St. John's Wort)

यह हर्बल सप्लीमेंट हल्के से शुरुआती डिप्रेशन अवसाद में सहायक हो सकता है. लेकिन, यह खून पतला करने वाली दवाओं, गर्भनिरोधक गोलियों और कीमोथेरेपी जैसी कई दवाओं के प्रभाव को कम या बदल सकता है. इसे कभी भी डॉक्टर द्वारा दी गई एंटी-डिप्रेशन दवाओं के साथ न लें, क्योंकि यह जानलेवा साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकता है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty acids)

मछली के तेल, अलसी और अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 दिल के स्वास्थ्य के साथ-साथ मूड को बेहतर बनाने के लिए भी जाना जाता है. हालांकि, अवसाद पर इसके सटीक प्रभाव को समझने के लिए अभी और शोध की जरूरत है.

केसर (Saffron)

केसर का अर्क अवसाद के लक्षणों को कम कर सकता है. भोजन में इसकी मात्रा सुरक्षित है, लेकिन सप्लीमेंट के रूप में उच्च खुराक (High Dose) उल्टी, सिरदर्द और रक्तस्राव (Bleeding) जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है, खासकर गर्भावस्था के दौरान.

SAMe और 5-HTP

SAMe- यह शरीर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रसायन का सिंथेटिक रूप है. यह बाइपोलर डिसऑर्डर वाले लोगों में मेनिया (उन्माद) को ट्रिगर कर सकता है.

5-HTP-यह सेरोटोनिन (मूड सुधारने वाला रसायन) के स्तर को बढ़ाता है. लेकिन इसे एंटी-डिप्रेशन दवाओं के साथ लेने से 'सेरोटोनिन सिंड्रोम' का खतरा रहता है, जो एक गंभीर स्थिति है.

सप्लीमेंट्स लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

भारत या अमेरिका (FDA) में सप्लीमेंट्स की निगरानी दवाओं की तरह सख्त नहीं होती. आप हमेशा सुनिश्चित नहीं हो सकते कि डिब्बे के अंदर मौजूद सामग्री कितनी शुद्ध है. कोई भी हर्बल दवा या हार्मोन (जैसे DHEA) शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें. हाय डोज या लंबे समय तक इनका उपयोग अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. हमेशा प्रतिष्ठित कंपनियों से ही सप्लीमेंट खरीदें और सामग्री की पूरी जानकारी पढ़ें.

supplementsprotein supplementsplant-based supplement

Topic:

अक्सर 'प्राकृतिक' उपचारों को चिकित्सा उपचार का ऑप्शन मान लिया जाता है, लेकिन ये कितना फायदेमंद है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative