आप जिम में पसीना बहाते हैं, नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, फिर भी वेट मशीन (Scale) पर कांटा वहीं का वहीं है. एक्सपर्ट का कहना है कि वजन घटाने में आ रही यह रुकावट अक्सर जिम की मेहनत की कमी नहीं, बल्कि जिम के बाहर के उन 23 घंटों की आदतों का परिणाम है.

कैलोरी का गलत गणित, 'रिवॉर्ड ईटिंग' से बचें

पुणे के इनामदार अस्पताल की डॉ. अंजलि पिल्लई बताती हैं कि लोग अक्सर वर्कआउट में जलाई गई कैलोरी को बढ़ा-चढ़ाकर आंकते हैं और दिन भर में खाई गई कैलोरी को कम समझते हैं. गलती-एक्सरसाइज के बाद 'इनाम' के तौर पर ज्यादा खाना (Reward Eating). असर-जिम की मेहनत से पैदा हुआ 'कैलोरी डेफिसिट' (Calorie Deficit) ज्यादा खाने से खत्म हो जाता है.

छिपी हुई कैलोरी (Hidden Calories) का जाल

डॉ. प्रत्यक्ष भारद्वाज के अनुसार, खाना पकाने का तेल, सॉस, नट्स बटर, पैकेज्ड स्नैक्स और मीठे पेय पदार्थ चुपचाप आपकी डाइट में 300 से 500 अतिरिक्त कैलोरी जोड़ देते हैं. पैकेट से सीधे खाने के बजाय छोटे बर्तन में लेकर खाएं और लिक्विड कैलोरी (कोल्ड ड्रिंक्स, जूस) से बचें.

नींद, तनाव और हार्मोनल असंतुलन

सेलिब्रिटी डायटिशियन सिमरत कथूरिया के अनुसार, केवल कार्डियो पर निर्भर रहना और नींद की कमी वजन घटाने में बाधा है. नींद की कमी-कम सोने से 'घ्रेलिन' (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) बढ़ता है और 'लेप्टिन' (पेट भरने का अहसास कराने वाला हार्मोन) कम होता है. तनाव-तनाव से कोर्टिसोल बढ़ता है, जो शरीर में फैट स्टोरेज को बढ़ाता है।

प्रोटीन की कमी और मांसपेशियों का नुकसान

क्लीनिकल डायटिशियन डॉ. रिधिमा खामेसरा के अनुसार, यदि आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो शरीर फैट के बजाय मांसपेशियों (Muscles) को जलाने लगता है. नतीजा-वजन तो कम हो सकता है, लेकिन शरीर ढीला और कमजोर दिखने लगता है. हर मील में दाल, पनीर, अंडे या चिकन जैसे प्रोटीन स्रोत शामिल करें.

NEAT-जिम के बाहर की एक्टिविटी

NEAT (नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस) का मतलब है दिन भर की छोटी-मोटी हलचल जैसे पैदल चलना, खड़े होना या घर के काम। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. जिम के बाद दिन भर बैठे रहने से वर्कआउट का असर कम हो जाता है।

सफल वजन घटाने के लिए 5 'गोल्डन रूल्स'

  • लाइफस्टाइल सुधारें-मील का समय तय करें और वीकेंड पर ज्यादा खाने से बचें.
  • कैलोरी पर नजर-तेल, ड्रेसिंग और मीठे चाय-कॉफी की छिपी कैलोरी को ट्रैक करें.
  • पर्याप्त आराम-हर रात 7-8 घंटे की नींद लें.
  • प्रोटीन बढ़ाएं-मांसपेशियों की रिकवरी के लिए इसे हर भोजन में शामिल करें.
  • सक्रिय रहें-लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें और जिम के अलावा भी चलते-फिरते रहें.
Weight losscalorieshigh calorie food

Topic:

आप जिम में पसीना बहाते हैं, नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, फिर भी वेट मशीन (Scale) पर कांटा वहीं का वहीं है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative