बढ़ती उम्र में पोषण की कमी, इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज

उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं. एक्टिव कम होने के कारण कम कैलोरी की जरूरत हो सकती है, लेकिन शोध बताते हैं कि बुजुर्गों को विटामिन-B और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की अधिक जरूरत होती है. पोषण की कमी अक्सर शरीर पर लक्षण दिखने से बहुत पहले शुरू हो जाती है. हम आपको बताने जा रहे हैं 7 मुख्य संकेत दिए गए हैं जो बताते हैं कि आपके शरीर को बेहतर पोषण की जरूरत है.
अत्यधिक थकान और कमजोरी
आयरन की कमी से एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है, जिसका मुख्य लक्षण थकान और त्वचा का पीलापन है. हालांकि थकान हृदय रोग या थायराइड के कारण भी हो सकती है, इसलिए यदि आप असामान्य रूप से थका हुआ महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें.
रूखे और कमजोर बाल
बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। यदि आपके बाल अचानक रूखे, पतले या तेजी से झड़ने लगे हैं, तो यह प्रोटीन, आयरन और आवश्यक फैटी एसिड की कमी का संकेत हो सकता है. खान-पान में सुधार और सप्लीमेंट्स से इसे ठीक किया जा सकता है.
नाखूनों का आकार बदलना
नाखून आपके स्वास्थ्य का आईना होते हैं. अगर नाखून चम्मच के आकार (Spoon-shaped) की तरह ऊपर की ओर मुड़ने लगें, तो यह आयरन की कमी का स्पष्ट संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां और नट्स की सलाह देते हैं.
मुंह और जीभ की समस्याएं
कोनों का फटना-होंठों के कोनों में दरारें आना विटामिन-B2 या आयरन की कमी दर्शाती हैं.
जीभ में सूजन-जीभ का असामान्य रूप से फूलना या पीला पड़ना विटामिन-B की कमी हो सकती है.
बर्निंग माउथ सिंड्रोम-मुंह में जलन महसूस होना जिंक या विटामिन-B के गिरते स्तर का संकेत है.
पुराना दस्त (Chronic Diarrhea)
लगातार दस्त होना 'मैलाब्सॉर्प्शन' (Malabsorption) का संकेत हो सकता है, जिसका अर्थ है कि आपका शरीर भोजन से पोषक तत्वों को पूरी तरह सोख नहीं पा रहा है। यह इन्फेक्शन या पाचन संबंधी विकारों के कारण हो सकता है.
चिड़चिड़ापन और उदासीनता
बिना किसी कारण के मूड बदलना, चिड़चिड़ापन या काम में मन न लगना केवल मानसिक स्वास्थ्य का मामला नहीं है. यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण नहीं मिल रहा है.
भूख में कमी
उम्र के साथ स्वाद ग्रंथियों की संवेदनशीलता कम हो जाती है, लेकिन लंबे समय तक भूख न लगना एक गंभीर चेतावनी है। यदि आप अक्सर खाना छोड़ देते हैं, तो यह पोषक तत्वों की भारी कमी पैदा कर सकता है.


