हृदय रोगों के बढ़ते खतरों को देखते हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के लिए 2026 की नई गाइडलाइन जारी की है. 2018 के बाद यह पहला बड़ा अपडेट है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स के शुरुआती इलाज और व्यक्तिगत देखभाल पर जोर देता है.

क्यों खास है 2026 की गाइडलाइन?

इस नई गाइडलाइन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों को रोकना है. जॉन हॉपकिंस सिसरोन सेंटर के निदेशक डॉ. रोजर ब्लूमेंटथल के अनुसार, "80% से अधिक हृदय रोगों को रोका जा सकता है, और बढ़ा हुआ LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) इस जोखिम का सबसे बड़ा कारण है."

अगर जीवनशैली (Lifestyle) बदलने के बाद भी कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता, तो अब 10 साल पहले की तुलना में दवाएं (Lipid-lowering medication) जल्द शुरू करने की सलाह दी गई है. पुरानी पद्धतियों को हटाकर अब PREVENT-ASCVD टूल का उपयोग किया जाएगा. यह अगले 10 से 30 सालों के दिल के दौरे के जोखिम का अधिक सटीक अनुमान लगाता है.

जोखिम की नई कैटगरी (Risk Categories)

अब आपके हार्ट हेल्थ जोखिम को प्रतिशत में मापा जाएगा.

3% से कम- कम जोखिम (Low)

3-5%-बॉर्डरलाइन (Borderline)

5-10%-मध्यम (Intermediate)

10% या अधिक-उच्च जोखिम (High)

छिपे हुए खतरों की पहचान- नए बायोमार्कर्स

गाइडलाइन में सलाह दी गई है कि वयस्कों को जीवन में कम से कम एक बार Lipoprotein (a) [Lp(a)] की जांच करानी चाहिए. यह अनुवांशिक होता है और दिल के दौरे के छिपे हुए खतरे को बताता है. इसके अलावा, ApoB और CAC (कैल्शियम स्कोरिंग) टेस्ट के जरिए धमनियों में जमा प्लाक का पता लगाया जा सकता है.

युवाओं के लिए खास सलाह

सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार लें। मीठा, प्रोसेस्ड फैट और नमक कम करें. हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट मध्यम व्यायाम करें. अगर परिवार में हार्ट की समस्या, धूम्रपान, मधुमेह या मोटापा है, तो 30-39 वर्ष की आयु से ही स्क्रीनिंग शुरू कर दें.

cholesterolcholesterol mythscholesterol levels

Topic:

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी ने कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के लिए 2026 की नई गाइडलाइन जारी की है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative