आजकल की गलत दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन और तनाव के कारण युवाओं में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. जब शरीर में पैनक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है या इंसुलिन का सही उपयोग नहीं हो पाता, तब व्यक्ति शुगर की चपेट में आ जाता है. भारत में मधुमेह (Diabetes) अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शुगर बढ़ने के कारणों और इसे कंट्रोल करने के प्रभावी आयुर्वेदिक उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.

डॉ. संतोष श्रीवास्तव के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं, रसायनों से युक्त खाद्य पदार्थ और अत्यधिक मीठा या प्रोसेस्ड भोजन. व्यायाम न करना और घंटों एक जगह बैठकर काम करना. परिवार में पहले से किसी को शुगर होना. मानसिक तनाव भी शरीर में ग्लूकोज लेवल को बिगाड़ देता है.

शुगर कंट्रोल करने के रामबाण आयुर्वेदिक नुस्खे

अगर आप शुरुआती स्टेज में हैं या शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डॉ. संतोष इन उपायों की सलाह देते हैं. जामुन में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। जामुन की गुठली को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। यह ब्लड शुगर को कम करने में बेहद कारगर है. नीम के औषधीय गुण इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाते हैं. अपनी डाइट में करेले का जूस और मेथी के दानों को शामिल करें। मेथी दाना रात भर भिगोकर सुबह उसका पानी पीना फायदेमंद होता है.

डॉक्टर की विशेष 'कंट्रोल ट्रिक'

आयुर्वेद के अनुसार, केवल दवाएं काफी नहीं हैं। डॉ. संतोष एक खास नियम बताते हैं. रात या दिन के भोजन के तुरंत बाद न सोएं. खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर चलें. यह पाचन को सुधारता है और अचानक शुगर बढ़ने (Spike) को रोकता है. शारीरिक मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

diabetesdiabetes dietdiabetes drug

Topic:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative