नई दिल्ली: आजकल ऑफिस का अधिकतर काम कंप्यूटर पर बैठकर किया जाता है, और लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर बैठने से शरीर में कई तरह की परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।ऐसे में अक्सर आपने देखा होगा कि ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोगों का पाचन बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा खराब होता है लेकिन ऐसा क्यों? इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन आयुर्वेद में इसका भी हल छिपा है।

ऑफिस में बैठकर लगातार काम करने से चलना-फिरना कम हो गया है। तुरंत खाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं या फिर डेस्क पर ही खा लेते हैं। इससे शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और गैस बनना, पेट बाहर निकलना, ब्लोटिंग की दिक्कत, वजन का बढ़ना और भूख कम लगने जैसी शिकायतें होने लगती हैं। अगर ऐसी जीवनशैली लगातार लंबे समय तक रहती है, तो धीरे-धीरे पाचन मंद हो जाता है व खाना पचने की बजाय पेट में सड़ने लगता है और शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार सिर्फ अच्छा भोजन करना ही काफी नहीं होता है बल्कि भोजन के साथ अच्छी आदतों को भी अपनाना जरूरी है। अगर भोजन को शांत मन और खुशी से किया जाए तो भोजन शारीरिक ताकत के साथ मन के विकारों को भी कम करता है।

अगर आप भी ऑफिस में ऐसी ही जीवनशैली में काम करते हैं तो आज ही संभल जाए। इसके लिए भोजन को शांत मन से करें और धीरे-धीरे चबा-चबा कर खाएं। भोजन को जल्दी खत्म करने में किसी तरह की तेजी न दिखाएं। आराम से भोजन को स्वाद के साथ खाएं।

दूसरा, खाना खाते समय मोबाइल से दूरी रखें और भोजन को करने के बाद तुरंत कुर्सी पर न बैठें बल्कि कुछ मिनट के लिए टहलें। भले ही 10 मिनट का समय निकालें लेकिन टहलें जरूर। पूरे दिन कुर्सी पर लगातार नहीं बैठें। 1-2 घंटे के बीच थोड़ा पैदल चलें और खूब सारा पानी भी पीएं।

गर्मियों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी जरूर पीएं। इसके अलावा, दोपहर के वक्त तला-भुना कम खाएं और हल्का व पौष्टिक भोजन लें। हल्का भोजन पचने में आसान होता है। (With inputs from IANS)

IANSoffice worklong sitting hoursback pain

Topic:

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से शरीर और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.