तनाव से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 जादुई ब्रीदिंग एक्सरसाइज, बस कुछ मिनटों में पाएं मानसिक शांति

स्ट्रेस आज के समय में जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन इसके कारण शरीर में कई बीमारियां होती है. इसलिए स्ट्रेस को कम करने के लिए अपने जीवन में उन जरूरी चीजों को एड करना चाहिए जिससे तनाव कम हो. अगर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते तो शांति से बैठकर आप ब्रीद एक्सरसाइज से तनाव को कम किया जा सकता है. एक गहरी सांस अंदर लें... और अब धीरे से बाहर छोड़ें. क्या आपको फर्क महसूस हुआ? सांस लेना केवल जीवित रहने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह तनाव और घबराहट (Anxiety) को कम करने का एक शक्तिशाली टूल भी है. अगर आप इन सरल ब्रीदिंग एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, तो आप मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक संतुलित महसूस करेंगे.
शुरुआत करने से पहले कुछ जरूरी बातें
- प्रैक्टिस के लिए बिस्तर, फर्श या आरामदायक कुर्सी का चुनाव करें.
- सांसों के साथ जबरदस्ती न करें, इससे तनाव बढ़ सकता है.
- दिन में एक या दो बार एक ही समय पर प्रैक्टिस करने की कोशिश करें.
- आरामदायक कपड़े सांस की एक्सरसाइज करने में ये आपकी मदद करते हैं.
बैली ब्रीदिंग (Deep Belly Breathing)
ज्यादातर लोग छोटी और उथली सांसें लेते हैं, जिससे थकान महसूस होती है. बैली ब्रीदिंग आपको गहराई से सांस लेना सिखाती है.एक हाथ पेट पर और दूसरा छाती पर रखें. नाक से सांस लें और महसूस करें कि आपका पेट हवा से भर रहा है (पेट वाला हाथ ऊपर उठना चाहिए). फिर धीरे से नाक से सांस बाहर छोड़ें.
ब्रेथ फोकस (Breath Focus)
इसमें गहरी सांसों के साथ कल्पना (Visualization) का इस्तेमाल किया जाता है. आंखें बंद करें, सांस लेते समय कल्पना करें कि हवा शांति और सुकून से भरी है. सांस छोड़ते समय कल्पना करें कि आपका सारा तनाव बाहर निकल रहा है. मन में कहें "मैं शांति अंदर ले रहा हूं, मैं तनाव बाहर छोड़ रहा हूँ.
इक्वल ब्रीदिंग (Equal Breathing)
इसमें सांस लेने और छोड़ने के समय को बराबर रखा जाता है. नाक से सांस लेते समय 5 तक गिनें, और सांस छोड़ते समय भी 5 तक गिनें. धीरे-धीरे इस गिनती को 10 तक बढ़ा सकते हैं. यह एकाग्रता बढ़ाने में बहुत कारगर है.
प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन (PMR)
यह तकनीक शरीर और मन दोनों को एक साथ आराम देती है. सांस अंदर लेते समय शरीर के किसी एक हिस्से (जैसे पैर के पंजे) की मांसपेशियों को सिकोड़ें (tense करें) और सांस छोड़ते समय उन्हें ढीला छोड़ दें. इसी तरह पैर, पेट, हाथ और चेहरे की मांसपेशियों के साथ प्रैक्टिस करें.
मॉडिफाइड लायन ब्रीदिंग (Lion's Breath)
यह तकनीक चेहरे के तनाव को दूर करने और भारीपन कम करने के लिए बेहतरीन है. गहरी सांस लें। जब सांस पूरी भर जाए, तो मुंह को जितना हो सके उतना खोलें और "हा (HA)" की आवाज के साथ पूरी हवा बाहर निकाल दें.


