नई दिल्ली: प्राचीन कथाओं के अनुसार, स्वर्ग से धरती पर तीन अद्भुत फूल भेजे गए थे – अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी। ये फूल केवल अपनी मनमोहक सुगंध और सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अद्वितीय औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। ये प्राकृतिक चमत्कार श्वसन स्वास्थ्य, त्वचा संबंधी समस्याओं और पाचन सुधारने में मदद करते हैं, जिससे शरीर और मन दोनों को लाभ मिलता है।

मधुकामिनी, जो गर्मियों में अपने पूरे फूलों से घर और वातावरण को सुगंधित कर देती है, रखरखाव में भी आसान पौधा है। इसे घर के अंदर भी आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन इसके औषधीय गुणों के बारे में अधिकतर लोग अनजान हैं। आयुर्वेद में मधुकामिनी के फूल, पत्ते और जड़ों का विभिन्न उपचारों में उपयोग किया जाता है। इसके फूलों की खुशबू मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है और हार्मोन संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होती है।

इस पौधे की जड़ों से तैयार पाउडर बाजार में आसानी से उपलब्ध है और यह शरीर के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक का काम करता है। यदि पाचन की प्रक्रिया धीमी हो या पाचन अग्नि कमजोर हो, तो इसका सेवन पाचन को सुधारने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

गले में दर्द, खिचखिच या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं के लिए मधुकामिनी के फूल और पत्तों से तैयार काढ़ा पीना लाभकारी माना जाता है। यह न केवल गले को साफ करता है, बल्कि अंदरूनी सूजन को भी कम करता है। इसके पत्ते दांतों में दर्द या सूजन होने पर चबाने से आराम पहुंचाते हैं क्योंकि इनमें प्राकृतिक सूजन-रोधी गुण मौजूद हैं।

मधुकामिनी का परफ्यूम ऑयल भी थेरेपी में उपयोग किया जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मानसिक थकान या तनाव के कारण नींद न आने की समस्या रहती है।

इस प्रकार, मधुकामिनी सिर्फ अपने सुंदर फूलों और सुगंध के लिए ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुमूल्य पौधा है। इसके विभिन्न उपयोग शरीर और मन दोनों को संतुलित, स्वस्थ और सशक्त बनाने में योगदान देते हैं। (With inputs from IANS)

IANSmadhukaminidigestionskin care

Topic:

यह पौधा सुगंध के साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, नींद सुधारने और पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.