आजकल बेली फैट बढ़ना एक बहुत ही कॉमन समस्या बन गई है. चाहे आप ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हों, शारीरिक गतिविधि कम हो या फिर बाहर का ज्यादा खाना खाते हों, पेट की चर्बी आसानी से बढ़ जाती है, लेकिन इसे घटाना उतना ही मुश्किल लगता है. ऐसे में अगर आप भी कुछ आसान और नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो अपनी सुबह की शुरुआत एक खास ड्रिंक से कर सकते हैं. ये ड्रिंक ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि आपके डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कोई महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है.

पेट की चर्बी के लिए ये ड्रीक है फायदेमंद

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए अदरक का जूस, नींबू का रस, शहद और चिया सीड्स. अदरक आपके शरीर को अंदर से गर्म करता है और मेटाबॉलिज्म को थोड़ा तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है. नींबू शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. शहद थोड़ी प्राकृतिक मिठास के साथ एनर्जी देता है और चिया सीड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

ड्रिंक बनाने की विधि

आप पहले अदरक का जूस निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिला लें. फिर एक आइस क्यूब ट्रे लें और उसमें एक-एक चम्मच ये मिक्स डालें. इसके बाद थोड़ा शहद और चिया सीड्स डालें, ऊपर से थोड़ा पानी डालकर इसे फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में एक क्यूब डालें, अच्छे से घोलें और खाली पेट पी लें. इसे पीने के बाद 20-30 मिनट तक कुछ न खाएं, ताकि शरीर इसे अच्छे से अवशोषित कर सके.

कुछ दिनों तक नियमित लेने पर आपको पेट हल्का लगने लगेगा, ब्लोटिंग कम होगी और धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा. लेकिन सिर्फ ये ड्रिंक पीने से ही सारा फैट गायब नहीं होगा. अगर आप इसके साथ थोड़ा वॉक, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित खाना भी रखेंगे, तभी सही रिजल्ट मिलेगा। जंक फूड कम करना और पानी ज्यादा पीना भी उतना ही जरूरी है.

Input IANS

belly fatYoga for belly fatfats

Topic:

शारीरिक गतिविधि कम हो या फिर बाहर का ज्यादा खाना खाते हों, पेट की चर्बी आसानी से बढ़ जाती है.
IANS
IANS