नई दिल्ली: योग सदियों से प्राचीन परंपरा में मन और प्राण को संतुलित रखने का एक प्रभावशाली माध्यम रहा है। इसी में से ‘उड्डियान बंध’ एक प्रभावशाली प्राणायाम है, जो शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।'उड्डियान' नाम संस्कृत के 'उड्डि' से आया है, जिसका अर्थ है ऊपर उठना। इस प्राणायाम को करते समय सांस को पूरी तरह बाहर छोड़ दिया जाता है और खाली पेट को अंदर व ऊपर की ओर (रीढ़ की तरफ) खींचा जाता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट के अंग सही तरीके से काम करते हैं। पेट और कमर की चर्बी घटती है।

चिड़चिड़ापन, क्रोध और अवसाद दूर होता है। यह मधुमेह घटाने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।

आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डालने के साथ इसे रोजाना करने की सलाह दी है। उन्होंने इसे पेट का ताला कहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, पेट की मांसपेशियों को टोन करने, शरीर को भीतर से शुद्ध करने और प्राण ऊर्जा को ऊपर उठाने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक है।

उड्डियान बंध केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और पेट की मांसपेशियों को टोन करने के लिए सबसे प्रभावी योग क्रियाओं में से एक है।

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगासन ने इसके अभ्यास करने की सरल विधि बताई है। उनके अनुसार, सबसे पहले पद्मासन, वज्रासन या सुखासन की मुद्रा में सावधानीपूर्वक बैठें। अब गहरी सांस लें और मुंह व नाक से पूरी सांस बाहर छोड़ दें। सांस रोककर पेट को जितना हो सके अंदर और ऊपर खींचें।

10-20 सेकंड तक रोकें, फिर धीरे-धीरे पेट ढीला छोड़ें और सांस लें। फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। शुरुआत में 3-5 बार करें, धीरे-धीरे बढ़ाएं।

इसके नियमित अभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाएं, अल्सर, हृदय रोग या उच्च रक्तचाप वाले लोग इसे करने से पहले एक बार योग विशेषज्ञ या फिर डॉक्टर की सलाह लें। (With inputs from IANS)


IANSYogaPranayamaBody Wellness

Topic:

उड्डियान बंध से पेट की चर्बी घटाएँ और मांसपेशियाँ मजबूत बनाएं।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.