नई दिल्ली: दिनभर की थकान, ऑफिस का तनाव या पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और सूजन से राहत पाने के लिए सौंफ की चाय एक असरदार घरेलू उपाय मानी जाती है। स्वाद में हल्की मीठी और सुगंधित यह चाय सूखी सौंफ के बीजों से तैयार की जाती है और सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी है।

सौंफ को लंबे समय से पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी चाय पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में आराम दिला सकती है। सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तत्व गैस बनने की समस्या को कम करते हैं, पेट की ऐंठन को शांत करते हैं और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पुरानी पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए यह चाय राहतकारी हो सकती है। गर्म पानी के साथ सौंफ के गुण मिलकर आंतों को आराम पहुंचाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

नियमित रूप से सौंफ की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और रोजमर्रा की असहजता में कमी आती है। भोजन के बाद या पेट भारी लगने पर एक कप सौंफ की चाय पीना आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। यह पित्त दोष को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है। सौंफ न केवल गैस, कब्ज और अपच में राहत देती है, बल्कि थकान कम कर मन को तरोताजा रखने में भी मदद करती है।

इसके अलावा यह सूजन घटाने, सांस संबंधी तकलीफ में आराम देने और शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालने में भी सहायक हो सकती है। नियमित सेवन से वजन संतुलन, हार्मोनल संतुलन और त्वचा की चमक में भी सुधार देखा जा सकता है।

सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ के बीज को एक कप पानी में 5–10 मिनट तक उबालें। छानकर गर्मागर्म पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है। हालांकि इसका अत्यधिक सेवन न करें और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। (With inputs from IANS)

IANSherbal teagas relief

Topic:

सौंफ की चाय थकान दूर कर मन को ताजगी देती है और पेट की गैस व ऐंठन में राहत पहुंचाती है।
Dr. Bhumika Maikhuri
Dr. Bhumika Maikhuri

Dr Bhumika Maikhuri is a Consultant Orthodontist at Sanjeevan Hospital, Delhi. She is also working as a Correspondent and a Medical Writer at Medical Dialogues. She completed her BDS from Dr D Y patil dental college and MDS from Kalinga institute of dental sciences. Apart from dentistry, she has a strong research and scientific writing acumen. At Medical Dialogues, She focusses on medical news, dental news, dental FAQ and medical writing etc.