आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। बाहर का तला-भुना खाना, देर रात तक जागना और बढ़ता तनाव इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली एसिडिटी आगे चलकर पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

पेट में ज्यादा एसिड बनने से सीने में जलन, खट्टी डकारें और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। कुछ आसान घरेलू उपायों से इस परेशानी को काफी हद तक काबू किया जा सकता है।

अदरक: अदरक को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट को अंदर से आराम पहुंचाते हैं, एसिडिटी और जलन को कम करते हैं। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। अगर अदरक का रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए, चाहे फिर चाय के रूप में हो या शहद के साथ, या फिर कच्चा अदरक ही चबाया जाए, तो यह पाचन को बेहतर बनाकर एसिडिटी में राहत दिलाता है।

तुलसी: तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इसके पत्तों में एंटी-अल्सर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन-सुधार के गुण होते हैं, जो पेट में एसिड के प्रभाव को कम करते हैं। तुलसी का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद यौगिक पाचन तंत्र को शांत करते हैं। रोजाना पत्ते चबाने या इसका काढ़ा पीने से पेट हल्का महसूस होता है और एसिडिटी के लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

पुदीना: पुदीना भी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट में जलन को शांत करने में मदद करती है। आयुर्वेद की मानें तो पुदीना पित्त दोष को नियंत्रित करता है, जबकि विज्ञान का कहना है कि यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे गैस आसानी से बाहर निकल पाती है। पुदीने का सेवन करने से पेट दर्द में आराम मिलता है और पाचन क्रिया भी सुधरती है। साथ ही एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

With Inputs From IANS

IANSGingerTulsiMintDigestion

Topic:

तेज रफ्तार जिंदगी, बाहर का खाना और तनाव के कारण एसिडिटी आम समस्या बन गई है, जिसे नजरअंदाज करने पर यह आगे चलकर पेट की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.