नई दिल्ली: डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। हालांकि, इसे नियंत्रित करने के लिए हमेशा दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। घर में मौजूद कई चीजें, अगर सही तरीके से उपयोग की जाएं, तो शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हो सकती हैं।सबसे पहले बात करते हैं मेथी की। मेथी के दाने लगभग हर किचन में मिल जाते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो खाने के बाद शुगर के अचानक बढ़ने को रोकने में मदद करता है। आप रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी के साथ दाने भी खा लें। इससे धीरे-धीरे फर्क दिखने लगता है।

दूसरा है दालचीनी। यह सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि शुगर कंट्रोल के लिए भी जानी जाती है। दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। आप इसे चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर हल्का सा पाउडर अपनी सब्जी या दलिया में मिला सकते हैं।

तीसरा है तुलसी। तुलसी को आयुर्वेद में बहुत खास माना जाता है। यह शरीर में तनाव को कम करने में मदद करती है, और जब तनाव कम होता है तो ब्लड शुगर भी ज्यादा स्थिर रहता है। रोज सुबह 4-5 तुलसी के पत्ते चबाने से फायदा मिल सकता है।

इसके साथ ही एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प है। एलोवेरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही लें।

ये सभी घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं, लेकिन इन्हें अपनाने के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और सही समय पर खाना ये सब चीजें मिलकर ही शुगर को कंट्रोल में रखती हैं। (With inputs from IANS)


IANSDiabetesHome remediesHealthy lifestyle

Topic:

किचन में मौजूद कुछ चीजें शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.