नई दिल्ली: सुबह उठते समय शरीर दिनभर की गतिविधियों के लिए तैयार हो रहा होता है। कई लोग इस समय चाय, कॉफी या सीधे नाश्ता कर लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के अनुसार सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को अंदर से साफ करता है और ताजगी का एहसास कराता है।

पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए—ऐसा तापमान सही रहता है जो छूने पर हल्का गर्म लगे, लगभग 40-45 डिग्री सेल्सियस। सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से होती है।

आयुर्वेद के मुताबिक स्वस्थ पाचन पूरे शरीर के स्वास्थ्य का आधार है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और कब्ज, गैस व पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत देता है।

यह शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक है, जिससे लिवर और किडनी को सपोर्ट मिलता है, आंतें साफ रहती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही यह रक्त संचार बेहतर बनाता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषण पूरे शरीर तक पहुंचता है, हृदय स्वस्थ रहता है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है।

नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों और जोड़ों की जकड़न कम हो सकती है तथा महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन में भी राहत मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

इच्छानुसार इसमें नींबू मिलाया जा सकता है, लेकिन जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी या अल्सर की समस्या है, उन्हें सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। (With inputs from IANS)

IANSmorning hydrationimprove digestiondetox drink

Topic:

गुनगुना पानी पीने से शरीर की सफाई होती है और पीरियड्स के दौरान होने वाला पेट दर्द कम हो सकता है।
Khushi Chittoria
Khushi Chittoria

Khushi Chittoria joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Editorial Intern. She holds a degree in Bachelor of Arts in Journalism and Mass Communication from IP University and has completed certifications in content writing. She has a strong interest in anchoring, content writing, and editing. At Medical Dialogues, Khushi works in the editorial department, web stories and anchoring.