नई दिल्ली: आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों की प्रकृति वात होती है, वे आम तौर पर हल्के, दुबले-पतले और फुर्तीले होते हैं। उनकी मानसिक ऊर्जा तेज होती है, लेकिन स्थिरता की कमी होने के कारण वे जल्दी थक सकते हैं और मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हैं। ऐसे लोग अक्सर जल्दी इधर-उधर सोचते हैं, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस करते हैं और याददाश्त कमजोर हो सकती है। उनके शरीर में ठंडक और कमजोरी जल्दी महसूस होती है। इसलिए, वात प्रकृति वाले लोगों के लिए संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे पहला कदम सही खान-पान अपनाना है। वात प्रकृति वाले लोगों को ठंडी, भारी, और सूखी चीजों से बचना चाहिए। आलू, कच्ची सब्जियां, ठंडी सलाद और अत्यधिक तैलीय या मसालेदार भोजन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसके बजाय उन्हें गर्म, हल्का भारी और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इसमें चावल, गेहूं, मूंग और उड़द जैसी दालें बहुत लाभकारी हैं। सब्जियों में गाजर, लौकी, कद्दू, शतावरी, टिंडा और भिंडी को प्राथमिकता देनी चाहिए। फल में केले, पपीता, तरबूज, अनार और बेल सेवन करना लाभकारी माना गया है। इसके साथ-साथ घी, मक्खन और दूध को दैनिक भोजन में शामिल करना चाहिए।

खान-पान के अलावा दिनचर्या और जीवनशैली पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है। वात प्रकृति वाले लोग जल्दी थक जाते हैं और मानसिक रूप से भी जल्दी व्याकुल हो जाते हैं। इसलिए दिन में छोटी नींद लेना, अत्यधिक मेहनत वाले व्यायाम से बचना और हल्की सैर, योग और धीमे व्यायाम करना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तेल से मालिश करने की भी सलाह दी जाती है। तेल मालिश शरीर को गर्म रखती है, ऊर्जा देती है और मांसपेशियों की थकान कम करती है।

मानसिक संतुलन बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। वात प्रकृति वाले लोग तेज बोलते हैं, जल्दी सोचते हैं और उनका मन अक्सर भटकता रहता है। इसलिए तनाव, चिंता और अनावश्यक बातचीत से बचना चाहिए। ध्यान, प्राणायाम और गहरी नींद लेने की आदत मानसिक शांति प्रदान करती है। सपनों में दौड़ना, उड़ना या गिरना भी वात प्रकृति का संकेत माना जाता है, इसलिए मन को शांत और स्थिर रखना आवश्यक है।

कुल मिलाकर, वात प्रकृति वाले लोग तेज, फुर्तीले और ऊर्जावान होते हैं, लेकिन उन्हें अपनी दिनचर्या, खान-पान और मानसिक आदतों पर ध्यान देना चाहिए। इन उपायों को अपनाकर वे न सिर्फ अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि मन की शांति और स्थिरता भी बनाए रख सकते हैं, जिससे उनकी पूरी जीवनशैली संतुलित और सशक्त बनी रहती है। (With inputs from IANS)

IANSVata doshamental energyphysical health

Topic:

अगर आपका शरीर और मन वात प्रकृति के लक्षण दिखाते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय से इसे संतुलित किया जा सकता है।
Kanchan Chaurasiya
Kanchan Chaurasiya

Kanchan Chaurasiya joined Medical Dialogues in 2025 as a Media and Marketing Coordinator. She holds a Bachelor's degree in Arts from Delhi University and has completed certifications in digital marketing. With a strong interest in health news, content creation, hospital updates, and emerging trends, Kanchan manages social media, news coverage, and public relations activities. She coordinates media outreach, creates press releases, promotes healthcare professionals and institutions, and supports health awareness campaigns to ensure accurate, engaging, and timely communication for the medical community and the public.