जिन लोगों का वजन ज्‍यादा होता है, उनकी चाहत होती है कि किसी भी तरह से उनका वजन कम हो जाए। फास्टिंग से लेकर एक्‍सरसाइज तक, वजन कम करने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन वजन घटाना इतना भी आसान नहीं होता है। ये एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें सही डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव जरूरी होते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए वजन घटाने के 10 स्टेप्स-

सर्टिफाइड न्‍यूट्रीशनिस्‍ट, फिटनेस कोच और कंटेंट क्रिएटर अमाका ने अपने इंस्‍टाग्राम पर 10 स्‍टेप चीटशीट शेयर की है। वे दावा करती हैं कि अगर इन्‍हें फॉलो कर लिया जाए तो मई महीने तक 15 किलो वजन को कम किया जा सकता है-

1. कैलोरी डेफिसिट और इंटरमिटेंट फास्टिंग

वजन तब कम होता है जब आप जितनी कैलोरी खाते हैं उससे ज्यादा बर्न करते हैं। इसके लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग मददगार हो सकती है।

2. हर मील में प्रोटीन लें

प्रोटीन आपको लंबे समय तक भरा रखता है और फैट कम करने में मदद करता है। जैसे: अंडे, चिकन, मछली, बीन्स, ग्रीक योगर्ट

3. रोज चलना

हर दिन 8,000–12,000 स्टेप्स या 45–60 मिनट वॉक करें।

4. बैलेंस्ड डाइट लें

प्रोटीन, सब्जियां और थोड़े कार्ब्स के साथ हल्का और संतुलित खाना खाएं।

5. मीठे और जंक फूड से बचें

सोडा, जूस, पेस्ट्री, तला-भुना खाने से कैलोरी तेजी से बढ़ती है।

6. पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, इससे भूख भी कंट्रोल होती है।

7. खाने का टाइम फिक्स करें

रात में देर से स्नैकिंग से बचें, इससे वजन बढ़ सकता है।

8. प्रोग्रेस ट्रैक करें

सिर्फ वजन मशीन नहीं, बल्कि फोटो और कपड़ों की फिटिंग से भी बदलाव देखें।

9. अच्छी नींद लें

कम नींद से भूख बढ़ती है और वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।

10. कंसिस्टेंसी सबसे जरूरी

एक दिन मिस होने से फर्क नहीं पड़ता—रोजाना नियमित रहना ही असली सफलता है।

weightWeight lossweight loss dietWeight loss yoganutritionist

Topic:

जिन लोगों का वजन ज्‍यादा होता है, उनकी चाहत होती है कि किसी भी तरह से उनका वजन कम हो जाए।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.