छोटे बच्चों को मीठे से दूर रखना कठिन काम है। उन्‍हें तो बस मीठी चीजें खाने का बहाना चाहिए। चॉकलेट, कैंडी, टॉफी, केक, पेस्‍ट्री, जेली, क्रीम वाले बिस्किट, फ्लेवर्ड मिल्क, जूस हो या मिठाई, बच्‍चे बहुत अधिक मीठे का सेवन करते हैं। पेरेंट्स को भी लगता है कि बच्‍चा बड़े चाव से अगर कुछ खा रहा है तो उसे खूब खिलाया जाए। यही वजह है कि बच्‍चे अत्‍यधिक मीठी चीजें खाने लगते हैं। उनकी ये आदत उन्‍हें बीमार कर सकती है।

बच्‍चों को ज्यादा मीठी चीजें खिलाने के नुकसान

  • ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। कई बार बच्चे की आंख में सूजन आ सकती है।
  • किडनी पर बुरा असर हो सकता है।
  • बच्चों को पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
  • अत्‍यधिक चीनी के सेवन से पाचन पर असर हो सकता है, अपच हो सकता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है।

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

मुंबई के नारायणा हेल्‍थ एसआरसीसी चिल्‍ड्रन हॉस्टिपल में Paediatric Gastroenterology and Hepatology के डॉक्‍टर आदित्‍य कुलकर्णी कहते हैं,


'बच्‍चा अगर डेली रूटीन में अधिक मीठी चीजें खाता है तो इससे उसका वजन बढ़ सकता है, दांतों में केविटी लग सकती है। लगातार मीठी पेय का सेवन करने से, पैकेज्‍ड स्‍नैक खाने, मीठा और डेजर्ट आदि खाने से शरीर को केवल एक्‍स्‍ट्रा कैलोरीज मिलती हैं, सही न्‍यूट्रिशन नहीं मिल पाता है'।

'समय के साथ इस आदत के कारण उनमें मोटापा, इंसुलिन रेसिसटेंस, टाइप 2 डायबिटीज और मेटाबॉलिक समस्‍याएं जैसे फैटी लीवर हो सकता है। अत्‍यधिक मीठी चीजें खाने से बच्‍चे अक्‍सर मीठी खाद्य पदार्थों की डिमांड करते हैं, इससे उन्‍हें बैलेंस डाइट नहीं मिल पाती है'।

'बच्‍चों को हेल्‍दी आदतें डालनी चाहिए। उन्‍हें बैलेंस भोजन, हेल्‍दी स्‍नैक्‍स देने चाहिए और मीठे पेय का कम सेवन करने देना चाहिए। बच्‍चों को खूब पानी पीने की आदत डालें, फल खिलाएं। बच्‍चों की अच्‍छी सेहत के लिए जरूरी है कि वे खूब खेलते हों'।

बच्चों को ऐसे रखें मीठी चीजों से दूर-

  • बच्चे को प्‍यार से समझाकर मीठी चीजों से दूर करने की कोशिश करें। उन्‍हें समझाएं कि वे मीठी चीजों को ज्‍यादा खाने से वे बीमार हो सकते हैं।
  • बच्चों के आहार में साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए।
  • बच्चे को टिफिन में भी हेल्दी ऑप्‍शन दें. जैसे ब्रेड की जगह सूजी, बेसन का चीला बनाकर देना चाहिए।
  • बच्‍चे को फल खाने की आदत डालें।
  • बच्‍चे की फिजिकल एक्‍टीविटीज बढ़ाएं। योग और एक्सरसाइज करने को प्रेरित करें।
  • हाई शुगर वाले ड्रिंक्स, डिब्बाबंद चीजें जैसे जूस, कैंडी, फ्लेवर्ड मिल्क आदि से दूर रखें।
  • बच्‍चा चाहे कितनी जिद करे उसे चॉकलेट से दूर रखें।
  • बच्चे को ना कहने की आदत डालें. बच्‍चे की हर जिद उनकी भलाई की हो, ये जरूरी नहीं है।
  • बच्चे को नेचुरल शुगर आइटम जैसे शहद दे सकते हैं।

side effects of eating sugarsugar side effectssugar in child diet

Topic:

छोटे बच्चों को मीठे से दूर रखना कठिन काम है। उन्‍हें तो बस मीठी चीजें खाने का बहाना चाहिए।
Arti Mishra
Arti Mishra

Arti Mishra has nearly one and a half decades of experience in journalism. She has extensive experience writing on topics related to health, food, lifestyle, fashion, beauty, relationships, religion, and astrology. She holds a PG Diploma in Journalism from YMCA. She began her career in print journalism and has worked in both feature writing and the news section. Over the years, she has worked with prominent media organisations including Zee News, Aaj Tak, Hindustan, Amar Ujala, and contributed for many publishers like NDTV.