हर व्यक्ति हेल्दी रहना चाहता है, लेकिन इसके लिए कई लोग शॉर्टकट भी अपना लेते हैं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इन सबके बीच जंवा दिखने की जो होड़ मची हुई है, इसके लिए युवा कुछ भी करने को तैयार है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे फ्री कंटेट मौजूद हैं. जानकारी के अभाव में युवा बिना डॉक्टर की मदद से खुद से कई गोलियां खाने लगते हैं. ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं. विटामिन B3 (नियासिन) खूब ट्रेंड में है. इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं कि एंटी-एजिंग और लंबी उम्र देने वाला सप्लीमेंट है.

इस बात से प्रभावित होकर एक 42 साल के युवक ने उसने सोशल मीडिया पर पढ़ा था कि यह कोलेस्ट्रॉल को बेहतर करता है और शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखता है. बिना डॉक्टर के सलाह के युवक ने इस सप्लीमेंट्स को लेना शुरू कर दिया. इसके बाद शरीर में कुछ बदलाव होने शुरू हो गए. चेहरे से लेकर शरीर लाल होने लगा और पूरा स्किन पर खुजली होने लगी. बार-बार मतली आने लगी. इसके साथ ही उस युवक को पेट में दर्द भी होने लगा. धीरे-धीरे उसकी हालत खराब होती गई. इसके बाद युवक डॉक्टर के पास गया.

रिपोर्ट्स देखकर चौंक गए डॉक्टर्स

डॉक्टरों ने उसकी जांच की और रिपोर्ट्स देखकर हैरान रह गए. उसके लिवर के एंजाइम नॉर्मल से ज्यादा थे, जो इस बात का इशारा था कि उसके लिवर पर असर पड़ा है. उसका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था. यह सब ज्यादा मात्रा में विटामिन B3 लेने की वजह से था.

अधिक नियासिन लेना हो सकता है खतरनाक

डॉक्टरों ने बताया कि जरूरत से ज्यादा नियासिन लेने से लिवर डैमेज हो सकता है. यह लिवर को नुकसान पहुंचाता है और शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बिगाड़ सकता है. इसके अलावा, यह ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है. जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर ने बताया कि विटामिन होने का मतलब यह नहीं है कि इसे जितना चाहें उतना लिया जा सकता है. सोशल मीडिया की जानकारी आपके सेहत के नुकसान पहुंचाती है.

vitaminvitamin cvitamin A

Topic:

विटामिन B3 (नियासिन) खूब ट्रेंड में है. इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं कि एंटी-एजिंग और लंबी उम्र देने वाला सप्लीमेंट है.
Priya Gupta
Priya Gupta

Priya Gupta brings over six years of dynamic journalism experience from leading Indian news agencies, including NDTV, News Nation, and Zee News. TV9 Bharatvarsh A seasoned reporter, she has covered key beats like politics, education, jobs, and international relations, delivering insightful analysis on national and global issues. Priya now drives coverage at health dailogues managing news updates in the health sector. She handles media outreach, develops press releases, spotlights healthcare professionals and institutions, and leads health awareness initiative